Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: बिलासपुर में कलेक्टर का पहला जनदर्शन, कर्मचारियों ने साझा की परेशानियां

Published

on

बिलासपुर: कर्मचारियों के लिए आयोजित कलेक्टर का पहला जनदर्शन

तीन दर्जन से ज्यादा परेशान कर्मचारियों ने की फरियाद

चेतावनी देकर निलंबन से बहाल करने दिए निर्देश

कलेक्टर के समक्ष समस्याओं को खुलकर रखा

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अलग से जनदर्शन लगाकर उनकी समस्याएं सुनी। पहली जनदर्शन में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई। कर्मचारियों ने व्यक्तिगत के अलावा सामूहिक समस्याएं भी कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने एक-एक कर सबकी समस्याएं इत्मीनान से सुनी और उनका समाधान किया।

समस्याओं के निदान को लेकर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सीधे फोन पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए। कुछ गंभीर किस्म की समस्याओं को टीएल पंजी में दर्ज कर निदान करने के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। आदिवासी विभाग के कुछ माह पूर्व निलंबित छात्रावास अधीक्षक प्रफुल्ल शर्मा को चेतावनी देकर निलंबन से बहाल करने के निर्देश दिए। लगभग 9 माह पहले छात्रावास के निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News:लोन नहीं चुकाने वाले 1850 बकायादारों पर कड़ी नजर, चुनाव लड़ने से हो सकते हैं वंचित

जनदर्शन में प्रमुख रूप से आज आवास आवंटन, निलंबन से बहाली, पद के अनुरूप काम नहीं मिलना, सेवानिवृत्ति के बाद भी पेंशन एवं ग्रेेज्यूटी नहीं मिलना, अधिकारियों द्वारा मानसिक प्रताड़ना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान, पेंशन निर्धारण, कम्प्यूटर ऑपरेटरों की पदोन्नति चेनल निर्धारण, कम्प्यूटर दक्षता के लिए परीक्षा का आयोजन, नियमित रूप से मानदेय प्रदाय, संलग्नीकरण आदि शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आई।

कुछ कर्मचारियों ने अपने गृह जिले में सामना कर रहे मुसीबतें भी कलेक्टर को बताई। रायगढ़ जिले के खरसियां निवासी भवानी शंकर राठौर ने बताया कि नगरपालिका खरसिया द्वारा उनके खेत के सामने गोठान निर्माण किया गया है। जिससे उनके खेत तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। राठौर वर्तमान में कोटा विकासखण्ड में शिक्षक हैं।

फेडरेशन ने दिया धन्यवाद-

यह भी पढ़ें   शाकम्बरी सामाजिक कार्यक्रम मे धारदार हथियार दिखाकर अशांति फैलाने वाले एक आरोपी साहित पांच अपचारी बालकों के विरूद्व थाना कोनी द्वारा की गई कार्यवाही

जनदर्शन आयोजित कर अधिकारी कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के लिए फेडरेशन ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का एक प्रतिनिधि मण्डल डॉ. बीपी सोनी के नेतृत्व में उनकसे मुलाकात कर गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप कर्मचारियों के लिए पृथक जनदर्शन आयोजित कर समस्याएं सुनने के लिए कलेक्टर को बधाई दी।

उन्होंने अन्य जिलों में भी बिलासपुर की तरह कर्मचारियों के लिए अलग से जनदर्शन आयोजित करने के निर्देश देने की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा कि इससे जायज मांगे कलेक्टर तक पहुंच पाएंगी और उनका निराकरण होगा और राज्य शासन की कर्मचारी हितैशी छबि उभरेगी। उनकी समस्याओं का निदान होने से कर्मचारी मन लगाकर अपना दायित्व निभा सकंेगे। प्रतिनिधि मण्डल में किशोर शर्मा, डॉ0 मनहर, रामकुमार यादव, अजीत नावी, शब्बीर खान,उमेश कश्यप, रमेश द्विवेदी, अशोक क्षत्री, अशोक ब्रम्हभट्ट आदि उपस्थित थे।

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   CG News : समाज में शांति के साथ विकास के लिए संकल्पित है सरकार : विष्णुदेव साय

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : थाना कोटा के ग्राम छेरकाबांधा में चलाया गया ग्रामीण जागरूकता अभियान, सैकड़ों लोगों किया गया जागरूक

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   जांजगीर चांपा: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, कलेक्टर तक सीधी पहुंच बताकर ठग लिए ढाई लाख रुपये

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: इस जिले से हटाया गया नाईट कर्फ्यू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending