Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: पिकअप से टकराई कार, मौके पर ही चार युवकों ने तोड़ा दम, तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह

Published

on

मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कार पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतापपुर: कार और पिकअप के बीच मंगलवार की रात हुई भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चौथे युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। मरने वाले चार युवकों में से तीन आपस में रिश्तेदार थे। वहीं इस घटना में पिकअप चालक भी घायल हुआ है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ चार युवकों की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है। मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया हौ और घटना की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि, मंगलवार की रात 11 बजे प्रतापपुर के ग्राम गोवर्धनपुर निवासी 24 वर्षीय प्रियांशु पटेल आ. प्रतोष पटेल, 23 वर्षीय दीपक पटेल आ. मिथलेश पटेल, 21 वर्षीय पुष्पेंद्र पटेल आ. सुरेंद्र पटेल व बटई निवासी विनय यादव कार क्रमांक सीजी 29 एई 7704 से रात को अम्बिकपुर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान रात लगभग 11.30 बजे जैसे ही कार सवार गोटगवां के समीप पहुंचे की सामने से आ रहे तेज रफ्तार टमाटर लोड पिकअप क्रमांक यूपी 64 एटी 6380 से उनकी भिड़ंत हो गई। टकराने के बाद कार के एयरबैग खुल गए लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि पिकअप भी टक्कर के बाद पलट गया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: चलते बाइक से गिरकर मासूम की मौत...

घंटों मशक्कत के बाद निकाले गए शव

भिड़ंत में कार सवार प्रियांशु पटेल, दीपक पटेल, पुष्पेंद्र पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घायल कार सवार विनय यादव और पिकअप चालक अम्बिकपुर फुंदुरडिहारी निवासी 42 वर्षीय विक्रम सिंह बड़ा को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को अम्बिकपुर रिफर किया गया था जहां विनय यादव की मिशन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद युवकों के शव कार के अंदर बुरी तरह से फंसे हुए थे जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा बाहर निकाला गया।

बीच सड़क पर खराब पड़ा था ट्रैक्टर ट्राली

गोटगवां में हुई इस दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां पहले से ही एक गन्ना लोड ट्रैक्टर का ट्राली दुर्घटनाग्रस्त पड़ा हुआ था। हादसे के समय अचानक ही ट्राला सामने आने के कारण संभवतः युवकों ने अपनी कार मोड़ दी और इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप से उनकी भिड़ंत हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि गोटगवां में आए दिन सड़क हादसे होते है इसके बाद भी जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों ने समय रहते ट्रैक्टर ट्राली को नहीं हटवाया गया।

यह भी पढ़ें   मल्टीलेवल पार्किंग में कैफेटेरिया खोलने का प्लान नाकाम

क्षेत्र में पसरा मातम

मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो- रोकर बुरा हाल है।

हुई है चार की मौत

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने बताया कि, पिकअप व कार के बीच हुई टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई थी, जबकि कार सवार एक युवक और पिकअप चालक को अंबिकापुर रेफर किया गया था। कार सवार चौथे युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते 10 आरोपी हुए गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर एयरपोर्ट पर बंदूक के साथ घुसा युवक, चेकिंग के दौरान बैग में मिला अमेरिकन पिस्टल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर एयरपोर्ट पर बंदूक के साथ घुसा युवक, चेकिंग के दौरान बैग में मिला अमेरिकन पिस्टल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending