छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस का जन जागरूकता अभियान ‘‘चेतना’’ का आयोजन
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर की मुख्य आतिथ्य एवं ड्रीमलैण्ड स्कूल प्राचार्या की अगुवानी में कार्यक्रम का सफल आयोजन।
बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी रहे उपस्थित।
बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा पु से) द्वारा नशा एवं साइबर क्राईम पर अंकूश लगाने जन जागरूकता कार्यक्रम ‘‘चेतना’’ संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय, नशा करने से होने वाली आर्थिक, शारीरिक एवं सामाजिक नुकसान के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत स्थित ड्रीमलैण्ड स्कूल बंधवापारा की प्राचार्या निवेदिता सरकार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह, एवं अति.पुलिस अधीक्षक अर्चना झा रहे, जिनकी उपस्थिति पर स्कूल की प्राचार्या निवेदिता सरकार एवं वाइस प्रिंसिपल तपोषी सरकार द्वारा पुष्प गुच्छ ग्रीन बुके से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम पश्चात कार्यक्रम की शुरूवात देशभक्ति गीत की मनोहर प्रस्तुति के बाद कविता पाठ का आयोजन किया गया। कविता का मुख्य बोल साइबर कमीशन क्राइम को कहे बाय-बाय के माध्यम से स्कूली बच्चों द्वारा साइबर ठगी संबंधी मनोहर जानकारी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुये उपस्थित स्कूली बच्चे, शिक्षक/शिक्षिका, गणमान्य नागरिकों को साइबर ठगी से कैसे बचें, नशा करने से होने वाली आर्थिक/शारीरिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही साथ अति. पुलिस अधीक्षक महोदया अर्चना झा द्वारा साइबर अपराध, महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुये घटना घटित होने पर तत्काल परिजनों के साथ नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करने की समझाईश दी गई। कार्यक्रम की महत्ता को बताते हुये जन जागरूकता कार्यक्रम ‘‘चेतना’’ के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा विधि से संघर्षरत् बालकों को नशा एवं अपराध से दूर रहनेे तथा उनके सतत् विकास के लिए इस कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस प्रकार स्कूल प्रबंधन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के दौरान थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय, एवं यातायात पुलिस से सेवानिवृत्त उमाशंकर जी एवं यूथ फॉर नेशनल फेडरेशन के संस्थापिका, शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थीगण, गणमान्य नागरिक एवं आसपास के नागरिकों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रहा।

छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized1 day ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
