Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की

Published

on

कांकेर: जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय में सोमवार की सुबह तीसरी मंजिल से गिरकर ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई थी। परिजनों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर छात्रा की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय में सोमवार की सुबह तीसरी मंजिल से गिरकर ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई थी। लेकिन अब यह मामला तूल पकड़ता रहा है। बुधवार को छात्रा के परिजनों ने एएसपी को ज्ञापन सौंप छात्रा की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। परिजनों ने छात्रा के साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं पर गंभीर आरोप लगाए है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतका के पिता सुरेश ठलाल ने आरोप लगाया कि, एक माह पहले उनकी बेटी ने अपनी रूम मेट दो छात्राओं की शिकायत छात्रावास की अधीक्षिका से की थी। जिसके बाद से दोनों उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि उन दोनों छात्राओं का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता था और दोनों के आचरण को लेकर उनकी बेटी ने शिकायत की थी। जिसके बाद से लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस बात की जानकारी अधीक्षिका को थी। लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की और उनकी बेटी की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें   विराट कोहली के IND vs ENG सीरीज से बाहर होने पर नेटिजन्स हुए परेशान, बोले- अनुष्का शर्मा के साथ..

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने का लगाया आरोप

परिजनों ने आगे कहा कि, छात्रा पढ़ाई में काफी तेज थी और उसके सपने बड़े थे परिजनों का मानना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती इसलिए पूरे मामले की गंभीरता से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, छत की बाउंड्रीवाल 3 फिट से अधिक ऊंची है। ऐसे में पैर फिसलने से भी हादसा नहीं हो सकता है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि, स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने में लगा हुआ है और गोलमोल जवाब देकर गुमराह कर रहा है।

कलेक्टर ने एसडीएम के नेतृत्व में गठित की है जांच टीम

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट, मिले 9120 नए पॉजिटिव मरीज... 189 की मौत

इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने पहले ही एसडीएम के नेतृत्व में 4 सदस्यीय जांच टीम गठित की हुई है. वहीं पुलिस भी अब पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   लगातार स्कूल से अनुपस्थित रहता था क्लर्क, DEO ने दिए निलंबित करने के आदेश

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   बिल्हा विधानसभा में कोरोना जागरूकता अभियान की हुई शुरूआत

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   Raipur: पति ने गर्भवती पत्नी के पेट पर मारा मुक्का, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   Poonam Pandey : कंगना रनौत से मुनव्वर फारूकी तक, मौत की झूठी खबर फैलाकर पूनम पांडे ने क्यों बनाया बेवकूफ?

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending