Connect with us

छत्तीसगढ़

बिल्हा विधानसभा में कोरोना जागरूकता अभियान की हुई शुरूआत

Published

on

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के मार्गदर्शन में कोरोना काल और हमारा पराक्रम विषय पर बिल्हा में बेविनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुशल चिकित्सों ने कोरोना पर परास्त के बारे में विस्तार से जानकारी दी।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हम अपने अत्मविश्वास से ही कोरोना को परास्त कर सकते हैं। उन्होंने कोरोना पीड़ित होने के अपने अनुभवों को सांझा करते हुए बताया कि कोरोना का पहला लहर जब आया था तो हमारे दवा से लेकर कई चुनौतियां थी, लेकिन अब भी और अब अपने विश्वास औक मजबूत इरादों से परास्त किया है। एक फिर हमें कोरोना को हराना है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि इस संकट काल मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सबका अत्मबल को हमेशा मजबूत किया है। जिसके कारण है कोरोना को लगातार मात दे रहें है। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने स्वागत उद्वबोधन में कहा कि कोरोना हमारे मन पर अधिक असर डालता है। लेकिन जब मजबूत मन के साथ कोरोना के साथ लड़ते है तो कोरोना को करारा जबाव दे सकते है। उन्होंने अपने कोरोना पीड़ाकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कोरोना हम निर्भयता के साथ हरा सकते है। इस समय पर कई शोध जरूर हो रहे है लेकिन टीकाकरण ही एक संजीवनी बूटी की तरह है।

यह भी पढ़ें   थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा जुए की फड़ पर रेड कर की गई कार्यवाही, 7 आरोपी गिरफ्तार

इस मौके पर देश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर गिरीश अग्रवाल जी, (pulmonologist) कोविड स्पेशलिस्ट रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर ने कहा कि – हमें कोरोना से जुड़ी भ्रंतियों के लेकर अधिक से अधिक जन जागृति अभियान चलाने की जरूरत है। इस दिशा हम सबको एक भाव और एक विचार के साथ कार्य करने की जरूरत है। हमें मानसिक तौर इस लड़ाई से लड़ने की तैयार रहना होगा। हम सबको कोरोना नियमों को नियमित पालन करना होगा तभी कोरोना को परास्त करने में सफल होंगे।

प्रसिद्ब बालरोग चिकित्सक ड़ॉ. प्रदीप सिहारे ने कहा-
कि कोरोना ने चिकित्सा विज्ञान के समक्ष एक बड़ी चुनौति ला खड़ी दी है। लेकिन हम इस चुनौति को वर्तमान में अपनी जीवन शैली और सोच में बदलाव लाकर परास्त कर सकते है। कोरोना ने हमारे जीवन के सोच को बदला है। इस समय पर कोरोना विजेताओं के मनोबल से प्रेरित होकर हमें कोरोना का परास्त करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है लेकिन हम सबको सामूहिता के साथ लड़ना होगा। कोरोना से लड़ने के लिये टीकाकरण एक महात्वपूर्ण अस्त्र है। टीकाकरण को अधिक से अधिक से प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा के सभी पांचों मंडल के कार्यकर्ता व कोरोना विजेता सहित बिल्हा विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा जुए की फड़ पर रेड कर की गई कार्यवाही, 7 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: गोधन न्याय योजना की 27वीं किस्त जारी, 1 करोड़ 74 लाख की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: गोधन न्याय योजना की 27वीं किस्त जारी, 1 करोड़ 74 लाख की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending