धमतरी
झारखंड: मार्निंग वॉक पर निकले जज की हत्या! जाँच में जुटी पुलिस
धनबाद| झारखंड के धनबाद में सड़क हादसे में जज की मौत हो गई। बुधवार की सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मार्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान णधीर वर्मा चौक पर पीछे से एक ऑटो ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई है। वहीं, पुलिस इस घटना को हत्या के एंगल से जांच कर रही है। जज कई संगीन मामलों की सुनवाई कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें जज सड़क किनारे चल रहे हैं और पीछे से ऑटो वाला टक्कर मारकर तेज गति से फरार हो जा रहा है।
कई संगीन मामलों की सुनवाई कर रहे थे जज उत्तम आनंद
उत्तम आनंद के कोर्ट में कई बड़े केस की सुनवाई चल रही थी। इसमें यूपी के शूटर अभिनव प्रताप सिंह के मामले की सुनवाई भी इनके कोर्ट में चल रही थी। बता दें कि अनिभव प्रताप सिंह ने धनबाद में कई छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं जेल में बंद दर्जनों हत्याकांड में संलिप्त गैंगस्टर अमन सिंह मामले की सुनवाई भी इन्ही की अदालत में चल रही थी।
धमतरी
Dhamtari Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में बारिश बनी काल, एक साथ 40 मौतों से दहल गया इलाका, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग
धमतरी: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही आकाशीय बिजली का कहर शुरू हो गया है। मौसम विभाग द्वारा अगले तीन से चार दिनों के लिए विभिन्न जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से एक झटके में 40 मूक पशुओं की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मगरलोड के डूमरपाली गांव की घटना
यह दुखद घटना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूमरपाली की है। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान से आए कुछ खानाबदोश पशुपालक पिछले कुछ समय से गांव के पास ही डेरा डालकर रह रहे थे। बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए पशुपालकों ने अपने मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें एक जगह इकट्ठा किया था। लेकिन किसे पता था कि पशुओं को सुरक्षित रखने की यही कवायद इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगी।
एक ही झटके में खत्म हुआ आजीविका का सहारा
बारिश के दौरान अचानक आसमान से कड़कड़ाती हुई बिजली सीधे उस जगह पर गिरी जहाँ पशुओं को बांधा गया था। बिजली की चपेट में आने से 39 भेड़ों और एक बकरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना तेज और मंजर इतना खौफनाक था कि आसपास के ग्रामीण भी दहशत से कांप उठे।
पशुपालक परिवार सदमे में: राजस्थान से आए ये खानाबदोश परिवार इन पशुओं के सहारे ही घूम-घूमकर अपनी आजीविका चलाते हैं। एक झटके में 40 पशुओं की मौत से इन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
प्रशासन से मुआवजे की गुहार
हादसे की तुरंत बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। फिलहाल पीड़ित पशुपालक परिवार पूरी तरह सदमे में हैं और शासन-प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता और मुआवजे की आस लगाए बैठे हैं।
छत्तीसगढ़
धमतरी: पेशाब करने से मना करना निगमकर्मी को पड़ा भारी, डंडों से पीट पीटकर किया घायल…
धमतरी। जिले में बस स्टैंड के पास खुले में पेशाब करने मना करने पर दो युवकों ने लाठी डंडों में निगमकर्मी की पिटाई कर दी। मामले में दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंच गए। मामला सिटी कोतवाली का हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम के कर्मचारी श्यामू सोना, गोविंद पात्रे और कुश नायक ओडीएफ प्लस के दौरान ड्यूटी कर रहे थे, तभी धमतरी शहर के रिसाईपारा पूर्व निवासी मो.शाहिल खान और मुदस्तर खान दोनों बस स्टैंड के पास स्थित आशियाना होटल के पास खुले में पेशाब कर रहे थे।
दोनों को निगम कर्मचारियों ने पेशाब करने से मना किया तो दोनों उससे गाली गलौज करने लगे और लाठी डंडों से मार मारकर घायल कर दिया। पता चलते ही आक्रोशित निगम के अधिकारी कर्मचारी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी कोतवाली में बड़ी संख्या में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे हैं।
दूसरी ओर मो. शाहिल खान व मुदस्तर खान अपने साथ निगम कर्मचारियों द्वारा लाठी, चाकू लेकर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। दोनों पक्षों की उपस्थिति से थाना में गहमा-गहमी का माहौल बन गया। माहौल खराब न हो इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना से बाहर निकालकर कार्रवाई में जुट गई है।
-
Uncategorized1 day ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized2 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized3 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized20 hours ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized4 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
