Connect with us

Uncategorized

‘देशवासियों सोना नहीं खरीदे, विदेश यात्रा से बचे,’ पीएम मोदी ने चार महीने में तीसरी बार की अपील, 7.8% GDP Growth रेट पर वीडियो संदेश जारी किया

Published

on

PM Modi Appeal Not To Buy Gold: पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज करने के बाद वीडियो संदेश जारी कर ये अपली की है। पीएम मोदी ने 7.8% GDP Growth रेट हासिल करने पर वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कहा 140 करोड़ भारतीयों की मिली-जुली ताकत देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट हो रही है। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि देशवासियों सोना नहीं खरीदे। विदेश यात्रा से भी बचे।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने 23 नई तहसीलों का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने चार महीने में तीसरी बार सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इससे पहले इसी वर्ष मई महीने में दो बार सो ना नहीं खरीदने और फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की थी। उस समय अमेरिका-ईरान युद्ध (खाड़ी युद्ध) चल रहा था। इससे पूरे विश्व में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था।

अमेरिका-ईरान युद्ध और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ दबावों के बीच भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ दर्ज की है। भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट को देखकर पीएम नरेंद्र मोदी भी गदगद हैं। भारत की शानदार जीडीपी ग्रोथ रेट पर पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ‘हमें स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाना चाहिए. हमें सिर्फ मौज-मस्ती के लिए विदेश यात्रा करने या विदेशों में शादियां करने से बचना चाहिए। इसके बजाय, हमें ‘भारत में शादी’ के मंत्र को अपनाना चाहिए। जब तक बहुत जरूरी न हो, हमें सोना खरीदने से भी बचना चाहिए। हम जितना ज़्यादा ‘स्वदेशी’ और आत्मनिर्भरता पर जोर देंगे। मुझे उतना ही भरोसा है कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक हम अपने युवाओं को एक विकसित भारत सौंपेंगे।

यह भी पढ़ें   22 जून राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

ICC ने श्रीलंका को दिया बड़ा झटका: पहली बार आयोजित होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की छीनी मेजबानी, भारत को मिल सकती है जिम्मेदारी

Published

on

Women’s Champions Trophy 2027: श्रीलंका  क्रिकेट फैंस के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। 2027 की शुरुआत में पहली बार आयोजित होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अब श्रीलंका में नहीं होगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका से इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेजबानी वापस ले ली है। ICC और श्रीलंका सरकार के बीच क्रिकेट बोर्ड के कामकाज में दखल को लेकर चल रहा विवाद नहीं सुलझ पाने के बाद यह फैसला लिया गया है।

श्रीलंका को पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली थी, लेकिन अब उसे दूसरे देश में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट का नया मेजबान देश कौन होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि भारत को इसकी मेजबानी मिल सकती है। नए मेजबान के नाम का ऐलान अक्टूबर में होने वाली ICC की अगली बोर्ड बैठक में किया जा सकता है।

क्रिकेट बोर्ड में  सरकारी दखल बना बड़ी वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में लंबे समय से जारी सरकारी और राजनीतिक हस्तक्षेप ICC के लिए चिंता का विषय रहा है। ICC के नियमों के अनुसार, किसी भी देश का क्रिकेट बोर्ड सरकार के दबाव से स्वतंत्र होकर काम करने में सक्षम होना चाहिए। क्रिकेट

ICC की ओर से श्रीलंका को क्रिकेट प्रशासन में इस व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बार कहा गया था। इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं आया। सरकार और क्रिकेट बोर्ड के बीच विवादों के समाधान नहीं होने के बाद ICC ने सख्त कदम उठाते हुए महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस लेने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में

श्रीलंका क्रिकेट अधिकारी ने की पुष्टि

श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारी प्रकाश शैफ्टर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि महिला चैंपियंस ट्रॉफी अब श्रीलंका में आयोजित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को किसी दूसरे देश में स्थानांतरित किया जाएगा, लेकिन नए आयोजन स्थल का फैसला अभी नहीं हुआ है।

हालांकि, मेजबान बदलने के बावजूद टूर्नामेंट अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित किया जाएगा। छह टीमों के बीच होने वाली यह प्रतियोगिता 14 से 18 फरवरी 2027 के बीच खेली जाएगी।

अक्टूबर में हो सकता है नए मेजबान का ऐलान
अब सभी की नजरें ICC की अक्टूबर में होने वाली बोर्ड बैठक पर हैं। इसी बैठक में महिला चैंपियंस ट्रॉफी के नए मेजबान देश के नाम पर मुहर लग सकती है। फिलहाल भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। क्रिकेट

मेजबानी जाने से श्रीलंका के क्वालीफिकेशन पर भी संकट
महिला चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान देश के अलावा आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीमों को खेलने का मौका मिलेगा। श्रीलंका की महिला टीम फिलहाल ICC रैंकिंग में छठे स्थान पर है।

ऐसे में मेजबानी गंवाने के बाद श्रीलंका के लिए टूर्नामेंट में सीधे जगह बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यदि टीम शीर्ष रैंकिंग वाली निर्धारित टीमों में जगह नहीं बना पाती है, तो उसे इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है।

Continue Reading

Uncategorized

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ पर चर्चा की, युवाओं के इनोवेटिव आइडिया को सराहा

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी में देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा मंच है, जहां हम देशवासियों के इनोवेटिव आइडियाज पर चर्चा करते हैं. पीएम ने कहा कि मन की बात नए प्रयासों सामने लाने का एक मंच है. आज कई कड़ी में उन्होंने कड़ी में युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं और देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने छोटे प्रयासों से बदलाव ला रहे लोगों का उल्लेख करते हुए समाज की भागीदारी से विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 137वें ‘मन की बात’ एपिसोड में देशवासियों के इनोवेटिव आइडिया पर चर्चा कर रहे है. इस संबोधन में वह देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ अभियान पूरे देश में जोर पकड़ रहा है. जिसका लक्ष्य  नशा-मुक्त युवा, नशा-मुक्त भारत है. भारत के युवाओं की सेहत, खुशी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा सामूहिक संकल्प जरूरी है.

यह भी पढ़ें   अजब गजब: पत्नी हुई क्वारंटाइन तो खुशी से झूम उठे सरदार जी! किया जबरदस्त भांगड़ा

प्रधानमंत्री ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्री की पहल का उल्लेख किया, जिन्होंने इतिहास को तकनीक के जरिए रोचक और सरल बनाने के उद्देश्य से ‘भारत राज्य’ नाम की वेबसाइट तैयार की है. कृष्णा ने वेबसाइट का नाम भी बहुत सिंपल रखा है. इसका नाम WWW.BHARATRAJYA.com है. पीएम मोदी ने युवाओं को इतिहास के ज्ञान को आसानी से प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट पर जाने की अपील की है.  इस वेबसाइट पर किसी भी वर्ष का चयन कर यह जाना जा सकता है कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसका शासन था.

Continue Reading

Uncategorized

अगले 24 घंटे काफी अहम… छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published

on

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ऐतिहासिकपुस्तकें और दस्तावेज़ खोजना

इन 10 जिलों में ज्यादा सतर्कता की जरूरत
बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 425.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

निचले इलाकों में जलभराव का खतरा
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच भारी बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और कुछ स्थानों पर आवागमन प्रभावित होने की संभावना भी जताई गई है। बारिश के दौरान लोगों को नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे इन 10 जिलों के लिए महत्वपूर्ण बताए गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending