Uncategorized
पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार वापसी करते हुए चौथी बार जीत हासिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को दोबारा चुनाव जीतने पर बधाई दी और साथ काम करने की इच्छा जताई. पीएम मोदी ने लिखा, ” मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति लूला को शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं. उनके पुनर्निवार्चन पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है. ब्राजील के चुनाव प्राधिकरण के मुताबिक, लूला ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि वह भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं. हम साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में अपना सहयोग मजबूत करते रहेंगे, ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे.
ब्राजील के चुनाव प्राधिकरण के मुताबिक, लूला ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया. लूला को 51.79 फीसदी वैध वोट मिले, जबकि फ्लावियो बोल्सोनारो को 48.21 फीसदी वोट मिले. दोनों के बीच करीब 44 लाख वोटों का अंतर रहा.
राष्ट्रपति लूला फरवरी 2026 में भारत आए थे, जहां हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता हुई थी. दोनों नेताओं ने तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, कृषि और ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जहां फिर से निर्वाचन की बधाई दी. वहीं दोनों देशों के बेहतर रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने पर भी जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम साथ मिलकर ‘ग्लोबल साउथ’ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया की दिशा में काम करेंगे.’
Uncategorized
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इस दिन के लिए पहले घोषित ऐच्छिक अवकाश को बदलकर सामान्य/सार्वजनिक अवकाश कर दिया है। इससे राज्य के संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा।
पहले ऐच्छिक अवकाश की सूची में था पर्व
इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में गोवर्धन पूजा को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया था। उस सूची में यह अवकाश सरल क्रमांक 50 पर दर्ज था और इसके लिए 9 नवंबर 2026 की तारीख तय की गई थी। अब शासन ने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए इस दिन को ऐच्छिक अवकाश के बजाय सार्वजनिक यानी सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के इस फैसले से कर्मचारियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा का पर्व परिवार के साथ मनाने का बेहतर मौका मिलेगा। पहले गोवर्धन पूजा का अवकाश ऐच्छिक होने के कारण यह छुट्टी सभी कर्मचारियों को नहीं मिल पाती थी। अब इसे सामान्य अवकाश में शामिल किए जाने से संबंधित शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है। इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से राज्य में इस त्योहार के लिए अवकाश की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
Uncategorized
भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कहा है कि हमारी रीति-नीति सांगठनिक अनुशासन, आंतरिक लोकतंत्र और कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ परिश्रम पर टिकी है। भाजपा शुचिता, सादगी और मूल्यों की राजनीति करती है। ईरानी रविवार को यहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा निगम, मंडल एवं आयोग के अध्यक्षों की विभिन्न चरणों में आहूत बैठकों को संबोधित कर रही थीं।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी ईरानी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत दिखना चाहिए। भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता ‘मिशन-2028’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और पार्टी आगामी समय में निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। ईरानी ने कहा कि ‘मिशन-2028’ केवल एक चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन की पुनर्प्रतिष्ठा का संकल्प है। अपने पितृ-पुरुषों के त्याग और राष्ट्र-समर्पण को आदर्श मानकर बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाएं और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। ईरानी ने कहा कि चुनाव केवल मतपत्रों या मशीनों से नहीं जीते जाते, चुनाव कार्यकर्ता के पसीने, जन-जन से उसके आत्मीय जुड़ाव और संगठन के सुदृढ़ तंत्र से जीते जाते हैं।
शुचिता और सादगी की राजनीति का अनूठा उदाहरण
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी तथा राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के राजधानी रायपुर पहुंचने पर पार्टी की ओर से शुचिता और सादगी की राजनीति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शहर में बड़े-बड़े फ्लेक्स और पोस्टरों के अनावश्यक प्रदर्शन से बचते हुए केवल पार्टी के गरिमामय ध्वज लहराकर दोनों शीर्ष नेताओं का आत्मीय व अनुशासित स्वागत किया गया।
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल को पत्र लिखा है। तकनीकी कारणों से प्रदेश के शासकीय और निजी नर्सिंग महाविद्यालयों में अब तक काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में निर्धारित समय के भीतर प्रवेश प्रक्रिया के सभी चरण पूरे करना संभव नहीं है। इसे देखते हुए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने नर्सिंग के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2026 करने की मांग की है।
तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो सकी काउंसिलिंग
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त रितेश कुमार अग्रवाल ने सोमवार 26 अक्टूबर को इंडियन नर्सिंग काउंसिल, नई दिल्ली के सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल की 24 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार, नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
15 दिसंबर तक प्रवेश की अनुमति देने की मांग
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने पत्र के माध्यम से बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और डिप्लोमा इन साइकिएट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।
इस पत्र की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव और छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार को भी भेजी गई है।

-
Uncategorized1 day agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized5 days agoCG News : शिक्षकों के लिए होगी विशेष टीईटी परीक्षा, राज्य सरकार ने दी सहमति
-
Uncategorized6 days agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 10 आसान उपाय
-
Uncategorized3 days agoछत्तीसगढ़ में नर्सिंग प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल को लिखा पत्र
-
Uncategorized2 days agoभाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
