Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संविदा पदो के लिए लिखित परीक्षा आयोजित

Published

on

रायपुर| स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जिला रायपुर द्वारा संचालित 9 विद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संविदा पदो की लिखित परीक्षा गत दिवस 15 परीक्षा केंद्रों में 2 सत्रो में आयोजितकी गई। कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में मयंक चतुर्वेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर ,पूनम शर्मा डिप्टी कलेक्टर ,ए एन. बंजारा जिला शिक्षा अधिकारी एवं के एस. पटले डी एम सी. राजीव गाँधी शिक्षा मिशन जिला की देख-रेख में आयोजित की गई।

मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन और मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों एवं केन्द्राध्यक्षों की नियुक्ति कलेक्टर रायपुर के द्वारा की गई थी। कोरोंना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए परीक्षा संचालन किया गया। परीक्षा संचालन में संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग के निर्धारित मापदण्डों का पालन किया गया। परीक्षा में 15, 878 पात्र उम्मीदवारो में 7, 536 उम्मीदवार उपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्रो में परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग की गई और हैण्ड सेनेटाईजर से हाथ को सेनेटाईज किया गया। प्रवेश के समय एवं परीक्षा कक्ष में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: रेल मदद के आधार पर यात्री को जैकेट सुपुर्द किया गया आवश्यक कागजी कार्यवाही उपरांत जैकेट जिसकी अनुमानित कीमत 4000/- रू सही सलामत यात्री को सुपुर्द किया गया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: लकड़ी लेने गई महिला को हाथी ने पटक-पटक कर मारा...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने अमरकंटक के अरंडी घाट में लगाई डुबकी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: लकड़ी लेने गई महिला को हाथी ने पटक-पटक कर मारा...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending