Connect with us

छत्तीसगढ़

धमतरी : चिटफंड कम्पनी से धन वापसी हेतु तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

धमतरी| चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से छत्तीसगढ़ राज्य के निक्षेपकों से आगामी 02 से 06 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र में धन वापसी हेतु आवेदन लिया जाना है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी चन्द्राकांत कौशिक ने बताया कि आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन तहसील कार्यालय धमतरी के कक्ष क्रमांक 15 में जमा किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने तहसीलदार धमतरी पवन ठाकुर को नोडल अधिकारी और नायब तहसीलदार आकांक्षा साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ सहायक ग्रेड 02 श्री श्यामलाल यदु, सहायक ग्रेड 03 अजीत सिंह, भृत्य मिलउ राम सिन्हा और चैनमैन कुमारी सुष्मिता साहू की ड्यूटी लगाई है।

इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी जितेन्द्र कुमार कुर्रे ने बताया कि नगरी अनुभाग स्तर पर श्रृंगी ऋषि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए तहसीलदार नगरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही आवेदन प्राप्त करने के लिए सहायक ग्रेड 02 गोपाल यादव, अश्वनी चौहान, आर.पी.शर्मा, ईश्वर लाल जोशी, सहायक ग्रेड 03 विजय कुमार सिन्हा, आर.के.नागवंशी और कम्प्यूटर ऑपरेटर कुमारी टिकेश्वरी ध्रुव की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व निरीक्षक विजय पटेल, पटवारी विवेक जैन और हरी मंडावी तथा आवश्यक सहयोग के लिए भृत्य नेहरू लाल सोम एवं चैनमेन संजय साहू की ड्यूटी लगाई गई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद सुनील शर्मा द्वारा कुरूद तहसील के लिए प्रभारी तहसीलदार निवेश कुरेटी, मगरलोड तहसील के लिए तहसीलदार हेमलता डहरिया और भखारा तहसील के लिए तहसीलदार विवेक गोहिया की ड्यूटी लगाई गई है।  

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: हाईकोर्ट में दो जज को नियुक्त करने का प्रस्ताव मंजूर

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम-2005 के अधीन चिटफंड कम्पनियों से निवेश करने वाले निवेशकों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 02 से 06 अगस्त तक लिया जाना है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार तहसीलदार, पटवारी, कोटवार के जरिए करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्धारित प्रपत्र को प्रत्येक शहर/ग्राम में सरल एवं सुविधाजनक स्थानों पर चस्पा कर प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। ज्ञात हो कि आवेदनों की भलीभांति परीक्षण करने के बाद कंपनीवार सूचीबद्ध कर पूर्ण विवरण के साथ दस अगस्त तक जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर पी.एस.एल्मा द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के एल्डरमैन की सूची जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: आज से विधानसभा का विशेष सत्र, पेश होगा आरक्षण संशोधन विधेयक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: हाईकोर्ट में दो जज को नियुक्त करने का प्रस्ताव मंजूर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending