Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर स्टेशन में ‘नो मास्क चेकिंग अभियान’, 76 मामले से 38,000 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए

Published

on

बिलासपुर| रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा तथा कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु रेलगाड़ी तथा स्टेशन परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है साथ ही मास्क नहीं पहने जाने पर जुर्माना का प्रावधान भी किया गया है। इसी संदर्भ में वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में यात्रियों को मास्क पहनकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा नो मास्क जाँच अभियान चलाया जा रहा है।


इसी कड़ी में सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में दो दिवसीय नो मास्क जाँच अभियान दिनांक 31 जुलाई व 01 अगस्त 2021 को अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई, टीटीई एवं आरपीएफ़ स्टाफ भी शामिल थे। इस दौरान बिना बिना मास्क पहने 76 यात्रियों पर रेलवे नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही करते हुए 38,000 रुपये बतौर जुर्माना वसूले गए।

यह भी पढ़ें   रेलवे सुरक्षा बल ब्रजराजनगर ने पकडा दो लाख बीस हजार कीमती 12 किलो गॉंजा

रेलवे प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है, खुद की व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर तथा गाड़ियों में यात्रा के दौरान मास्क अवश्य पहनें । साथ ही जुर्माने व इससे होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचें तथा कोविड अनुरूप व्यवहारों का अनुपालन सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ शीघ्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अजब प्रेम की गजब कहानी: बॉयफ्रेंड संग फरार हुई चार बच्चों की मां, साथ ले गई लाखों रुपये के गहने!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण, जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending