छत्तीसगढ़
औद्योगिक क्षेत्र में 18 हजार 165 करोड़ रूपए के पूंजी निवेश से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर
रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने के लिए किए गए दूरगामी निर्णय का ही परिणाम है कि पिछले ढाई सालों में औद्योगिक क्षेत्र में एक हजार 351 उद्योगों में कुल 18 हजार 165 करोड़ 30 लाख रूपए से अधिक का पूंजी निवेश हुआ है। इससे 26 हजार 493 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होने के साथ ही राज्य के औद्योगिक विकास में तेजी आएगी।
राज्य में नवीन औद्योगिक नीति 2019 से 2024 तक लागू की गई है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में जनवरी 2019 से मई 2021 तक 510 सूक्ष्म उद्योगों में 218 करोड़ 13 लाख रूपए से अधिक का पंूजी निवेश हुआ है, जिससे राज्य के 3 हजार 745 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार 765 लघु उद्योगों में एक हजार 510 करोड़ 37 लाख रूपए के पूंजी निवेश से 9 हजार 968 लोगों को रोजगार मिलेगा।
मध्यम 50 उद्योगों में 451 करोड़ 18 लाख रूपए के पूंजी निवेश से 3 हजार 139 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस तरह 17 वृहद उद्योगों के द्वारा 868 करोड़ 54 लाख रूपए के पूंजी निवेश से एक हजार 960 युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। 7 मेगा उद्योगों में 2 हजार 885 करोड़ 42 लाख रूपए के पूंजी निवेश से 4 हजार 802 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा तथा अल्ट्रा मेगा के 2 उद्योगों की स्थापना के लिए 12 हजार 231 करोड़ 63 लाख रूपए से अधिक के पूंजी निवेश से 2 हजार 879 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।
गौरतलब है कि राज्य की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उद्योगों को बिजली दर में रियायत, अनुदान सहायता, एकल विन्डो प्रणाली लागू करने के साथ ही स्थानीय उद्यमियों को प्राथमिकता देने के प्रावधान किए गए है, जिसके चलते राज्य में औद्योगिक विकास का नया वातावरण निर्मित हुआ है और राज्य में उद्योग स्थापना के लिए उद्यमी आकर्षित हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized4 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
