छत्तीसगढ़
भाजपा गीदम मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, प्रभारी सुभाउ कश्यप रहे मौजूद
बिलासपुर| भाजपा गीदम मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रभारी सुभाउ कश्यप की मौजूदगी में संपन्न हुई| भाजपा मंडल गीदम कार्यसमिति की बैठक सांस्कृतिक भवन गीदम में संपन्न हुई ।इस बैठक में विशेष रुप से भाजपा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी एवं पूर्व विधायक सुभाउ कश्यप मौजूद रहे ।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय , श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेई जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ज़िला महामंत्री सोमनाथ भास्कर ने किया । भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, अजजा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि, मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह ने मंडल कार्यकारणी की विस्तार से चर्चा की , एवं किए गए कार्यों के बारे में बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी सुभाउ कश्यप ने कहा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी बूथ तक पहुंच कर पार्टी को मजबूत बनाने कार्यकर्ताओ को एकजुट कर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के बारे में चर्चा कर जन जन तक पहुचाये |
इसके बाद मंडल मंत्री पिसे वट्टी ने आभार व्यक्त किया ।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी , नविन विश्वकर्मा ,भाजपा जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ,धीरेंद्र प्रताप सिंह, अजजा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडा़मी,पुतान सिंह ,उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान,राकेश कुशवाहा, ओजस्वी भीमा मंडावी,पायल गुप्ता ,अंति वेक, सुनीता भास्कर, दीपक बाजपेई, मनीष सुराना , अनिल जॉर्ज , उर्मिला तामो, जसवीर नेगी, ,बैसू मंडावी,सुमित सिंह ,राजेश कश्यप ,ममता गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष मदन सोनी ,रीना कश्यप ,ओम सोनी ,उरदो ठाकुर ,श्रीकांत राव ,अजय अवस्थी , दिनेश कौशल ,अवधेश गुप्ता ,लोकेंद्र ठाकुर ,रामदेव वट्टी ,रमेश यादव, बलदेव कश्यप,नन्दलाल यादव, राजेंद्र स्वाईं , नीरज शर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
