Connect with us

छत्तीसगढ़

एक बार फिर वन्दे भारत एक्सप्रेस में हुआ पथराव

Published

on

वन्दे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20826) में राजनांदगांव के नजदीक C-2 कोच और गॉर्ड ब्रेक में पत्थर मारा गया है. जिससे ट्रेन के खिड़की का कांच क्रैक हो गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पोस्ट प्रभारी राजनांदगांव बल सदस्यों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की तो C-3 के बर्थ नंबर 50, 51 ,52 का शीशा क्रेक पाया गया. जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 20826 वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन दुर्ग के प्लेटफार्म नंबर 3 पर 5.27 बजे आई और 5.30 बजे प्रस्थान हुई. जिसे उपनिरीक्षक एम. एल. यादव और 3 स्टाफ के साथ दुर्ग से बिलासपुर तक रवाना किया गया.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर छत्तीसगढ़ : बीते वर्ष में सिम्स ने हासिल की एक और उपलब्धि ,दन्त चिकित्सा विभाग में सफलतापूर्वक हुई 131 मरीजों के जबड़ों सर्जरी,

इस दौरान गाड़ी समय 7.25 बजे रेलवे स्टेशन बिलासपुर के प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंची, जिसे ड्यूटी पर उपस्थित प्रधान आरक्षक डी.के. तिवारी रेसुब पोस्ट बिलासपुर के साथ गाड़ी को ज्वाइंट चेक करने पर पाया गया कि, कोच नंबर सी-2 के बर्थ नंबर 30 और 2 एवं गार्ड कैब का शीशा क्रैक था. ट्रेन गार्ड ने बताया गया कि, करीब 5 बजे घटना घटित हुई है. साथ ही चेकिंग में C3 के बर्थ नंबर 50, 51 ,52 का भी शीशा क्रैक पाया गया, जिसकी सूचना वेटर सत्यम सिंह ने 6:38 बजे दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : गणतंत्र दिवस समारोह में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय करेंगे ध्वजारोहण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के किसानों को वितरण करेंगे 22.78 करोड़ का मुआवजा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव की मृत्यु पर प्रकट किया गहरा दुःख, परिवार को मिलेगा आर्थिक सहायता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending