Connect with us

छत्तीसगढ़

आरपीएफ बिलासपुर द्वारा पकड़े गए रेलवे संपत्ति के चोर तथा खरीददार रिसीवर

Published

on

बिलासपुर| दिनांक 05/08/ 2021 को मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर के पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी के नेतृत्व में उप निरीक्षक एस.के शुक्ला एवं प्रधान आरक्षक जे.एल साहू प्रधान आरक्षक टी राय को साथ लेकर मुखबिर सूचना पर शारदा नगर वार्ड नंबर 24 श्रीकांत मार्ग साईं मंदिर के पास मन्नू कबाड़ी की दुकान के पास एक व्यक्ति दिनेश गेंदले उर्फ बुचली पिता धनीराम गेदले उम्र 30 वर्ष निवासी जरहाभाटा मिनी बस्ती वार्ड नंबर 7 थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर को बिना नंबर पैशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ रेलवे का लोहा को बेचते हुए पकड़ा गया|

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: एक परिवार के 3 लोगों को हाथियों ने कुचलकर मारा

एवं गहन पूछताछ के पश्चात दो खरीददार 01मन्नू बंजारे पिता खुल्लू बंजारे उम्र 64 वर्ष साकिन मगरपारा वार्ड नंबर 26 थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ 02 देवानंद बंजारे पिता संतु लाल बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 23 मकान नंबर 3 थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को पकड़ कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर लाया गया एवं तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28 /2021 धारा 3( ए) आर पी ( यू पी ) एक्ट पंजीबद्ध किया एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू माननीय न्यायालय में पेश किया गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर निजात अभियान के तहत किया गया कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: बारनवापारा में सैलानियों के लिए नया आकर्षण म्यूजियम, लायब्रेरी और लग्जरी फैमली कॉटेज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG NEWS: यहां लागू हुई शराबबंदी!
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending