Connect with us

छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी अब सात फरवरी तक होगी

Published

on

रायपुर| मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज राज्य के समस्त संभागायुक्त और समस्त कलेक्टरों के साथ आयोजित धान खरीदी की वर्चुअल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि में एक सप्ताह वृद्धि कर इसे 7 फरवरी तक बढ़ाने के फैसले की जानकारी दी। जैन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य शासन ने धान खरीदी की प्रक्रिया को एक सप्ताह आगे बढ़ाते हुए सात फरवरी तक किसानों से धान खरीदने का निर्णय लिया है। पूर्व में 31 जनवरी तक धान खरीदी की जानी थी। अब 7 फरवरी तक किसानों से धान की खरीदी सुचारू रूप से की जाए। जिन किसानों ने धान नहीं बेचा है, उनको टोकन का वितरण व्यवस्थित रूप से किया जाए। श्री जैन ने यह भी कहा है कि राज्य की सभी सहकारी समितियों से धान का पूरा उठाव 15 अप्रैल तक कर लिया जाए। इसके लिए अभी से धान उठाव की प्रक्रिया की निगरानी और मॉनिटरिंग शुरू कर दी जाए।

यह भी पढ़ें   हरेली तिहार के लिए CM आवास तैयार

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों से कहा है कि सीमावर्ती जिलों में धान के अवैध परिवहन की निरंतर निगरानी रखी जाए। पूर्व से इस कार्य में संलिप्त रहने वाले विवादित व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने कहा गया है। जिन किसानों के पंजीकृत रकबे के धान की पूरी खरीदी हो चुकी है उनके रकबे की जानकारी पंजीयन पोर्टल में दर्ज की जाए।

नागरिक आपूर्ति निगम में रिजेक्ट हो रहे चावल के लॉट का ऑडिट करने और इसकी सप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। जैन ने 31 जनवरी के बाद से एफसीआई में 30 हजार मीटरिक टन चावल प्रतिदिन जमा करने का लक्ष्य जिलों को दिया है। उन्होंने कहा है कि मिलिंग क्षमता का अधिकतम उपयोग करते हुए यह कार्य पूरा किया जाएगा। कलेक्टरों ने धान खरीदी, उठाव और परिवहन के संबंध में आ रही जिलों की समस्याओं के विषय में मुख्य सचिव को अवगत कराया। राज्य स्तरीय अधिकारियों को इन समस्याओं को निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें   मशहूर गायक कैलाश खेर के भक्तिमय गीतों के साथ आज तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का होगा समापन

बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम निरंजन दास, विशेष सचिव और नोडल अधिकारी मनोज सोनी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 617.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए अपने जिले का हाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   03 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : खाद-बीज, बोनस समेत किसानों की समस्या पर भाजपा ने किया प्रदर्शन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending