Connect with us

छत्तीसगढ़

चिटफंड कंपनियों के निवेशकों से आवेदन 20 अगस्त तक तहसील कार्यालयों में प्राप्त किये जाएंगे

Published

on

बिलासपुर। चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले जनसामान्य, निवेशकों से आवेदन प्राप्त करने की तिथि 20 अगस्त 2021 तक बढ़ा दी गई है। आवेदन अब सभी तहसील कार्यालयों में प्राप्त किये जाएंगे। कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय बिलासपुर में अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर, तहसील कार्यालय तखतपुर में अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर, तहसील कार्यालय कोटा में अनुविभागीय अधिकारी कोटा, तहसील कार्यालय बिल्हा में अनुविभागीय अधिकारी बिल्हा, तहसील कार्यालय मस्तूरी में अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी, तहसील कार्यालय बेलगहना में तहसीलदार बेलगहना, तहसील कार्यालय रतनपुर में तहसीलदार रतनपुर, तहसील कार्यालय सकरी में तहसीलदार सकरी और उप तहसील सीपत में अतिरिक्त तहसीलदार सीपत चिटफंड से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें   नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट...


चिटफंड के संबंध में आवेदन निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करना होगा। जिसमें आवेदक का पूरा नाम, पता, मोबाईल नंबर, ईमेल पता, वित्तीय संस्थान का नाम जिसमें रकम जमा किया, रकम जमा करने का दिनांक और स्थान, एजेंट जिसके माध्यम से रकम जमा किया गया उसका नाम व पूरा पता, मोबाईल नंबर, ईमेल पता, दस्तावेज जो आवेदन के साथ जमा किया जा रहा है, जिसमें बाॅण्ड पेपर, जमा करने की रसीद व अन्य दस्तावेज शामिल है उनकी छायाप्रति, वित्तीय संस्थान या एजेंट द्वारा किस स्कीम के तहत् रकम जमा करवाई गई, वित्तीय संस्थान द्वारा कोई पाम्पलेट, बुकलेट या अन्य दस्तावेज दिया गया हो तो उसकी छायाप्रति, जमा की गई रकम की परिपक्वता दिनांक तथा पीड़ित निवेशक द्वारा क्या अपेक्षा की जा रही है इस संबंध में जानकारी देनी होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: 2 महिला नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया..
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का कहर, आज मिले 316 नए पॉजिटिव मरीज... 562 मरीज हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीबों को समर्पित – परमानंद साहू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending