Connect with us

देश

12 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज किसी भी काम को पूरा करने में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो उस काम में कुछ कमियां रह जायेंगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम और मोबाईल पर ज्यादा रहेगा। आज आप अपने फिजुल खर्चो पर काबू बनाये रखें। आज कार्यक्षेत्र में वृद्धि के लिये आपके मन में कुछ नये आइडिया आयेंगे। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलेगी। सही दिशा में किया गया उचित प्रयास जल्द ही आपको सफलता दिलायेगा।

वृष राशि

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। पहले से ही किये हुए निवेश का आज आपको फायदा मिलेगा। आज आप किसी खास मित्र की मदद करेंगे। आज आपके करोबार में बड़ा बदलाव आयेगा। लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य सबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपने मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे, जिससे आपको खुशी का अनुभव होगा।
यह भी पढ़ें:  मजदूरी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने 5 अफसरों को लात-घूंसों से पीटा, भागकर बचाए जान…

मिथुन राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने भविष्य को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर ध्यान देंगे। आज के दिन कोई करीबी रिश्तेदार आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आज घर के बड़ो का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपका समय परिवार वालों के साथ अधिक बीतेगा। जीवनसाथी की भवनाओ को समझने की कोशिश करेंगें। बच्चों का ज्यादा समय खेलने कूदने में बीतेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी बचत में से कुछ पैसा निकालने की जरूरत पड़ सकता है। आज बेकार के कामों में आपका समय खराब हो सकता है। आज आप अपने बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते हैं जो उनके भविष्य में उन्हे काम आयेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: आइसक्रीम दिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, जंगल ले जाकर….

सिंह राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप जिस काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है। आज परिवार के लोगों के बीच मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करेंगे इसमें पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है।

कन्या राशि

आज कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरुरत है। दूसरों की सलाह पर ध्यान देंगे तो वह आपके लिये फायदेमंद साबित होगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आज आपको ऑफिस के किसी काम से यात्रा करना पड़ेगा। करोबारियो को आज उम्मीद से ज्यादा फयदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज परिवार वालों को ख़ुशी की वजह देंगे। आज सेहत सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: CG Breaking: भाजपा नेता ने लगाई फांसी, एक लड़की ब्लैकमेल कर ठग चुकी हैं 2 करोड़…

तुला राशि

आज आपके जीवन में कई नये बदलाव आयेंगे जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। सोशल मिडिया पर नये लोगों से आपकी दोस्ती होगी। आज समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी, तरक्की के नयें अवसर आपके सामने आयेंगें। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यपार शूरू करने की सोचेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें अच्छा क्लाइंट मिलेगा। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सिखने को भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगें जिससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। बच्चे माता–पिता के साथ पार्क में जाने की जिद्द करेंगे। समाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज जरुरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। बच्चों की खिलखिलाहट से घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी : फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के 629 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर के रूके हुए सभी काम आज आसानी से पूरे होंगे। किसी बात को लेकर आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे और उस पर अमल भी करेंगें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कपंनी से जॉब का ऑफर आयेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। आज घर पर धर्मिक कार्यो का आयोजन होगा।

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यों को पूरा होने में कुछ अधिक समय लगेगा। इस राशि के जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते है आज उन्हें बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज कार्यों को पूरा करने में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखेने से, रिश्तो में मजबूती आयेगी। बच्चे माता से अपने मन की बाते शेयर करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियाँ लेकर आयेगा।
यह भी पढ़ें: VIDEO : बादशाह संग रिलीज हुआ ”बचपन का प्यार” सॉन्ग, YouTube पर वीडियो ने मचाई धूम…यहाँ देखें वीडियो

कुंभ राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज कुछ पुराने दोस्तों से फोन पर लम्बी बात होगी जिनके साथ आप अपनी पूरानी यादें भी ताजा करेंगे। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझाने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी। छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की डिमांड अपने माता पिता से करेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रो को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा जिसमें गुरूओ का सहयोग प्राप्त होगा। आज घर पर थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करेंगे जिससे लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं उनको कोई नया केस मिलेगा। कैमिस्ट की शॉप वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आपके सभी काम सरलता पूर्वक पूरे होंगे। भाई बहन के रिश्तो में मजबूती आयेगी।
यह भी पढ़ें: अंधविश्वास का गन्दा खेल : ओझा के चक्कर में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या, आंख का बनाया ताबीज…
यह भी पढ़ें   Video: अचानक पत्ते से बन गयी तितली, वायरल वीडियो में देखें जादू
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ः इस बटालियन के 5 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   Video: अचानक पत्ते से बन गयी तितली, वायरल वीडियो में देखें जादू

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   Bilaspur: थाना रेंज साइबर बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में गिरफ्तारी में मिली सफलता

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मतदाताओं को जागरूक करने ईवीएम मशीन का प्रदर्शन

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending