Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर आरपीएफ मैं फिर पकड़ा मोबाइल चोर

Published

on

बिलासपुर| प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ए एन सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में यात्री सामानों की चोरी रोकथाम तथा धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.08.2021 को समय करीबन 01.10 बजें रेसुब/पोस्ट/बिलासुपर के उप.नि.संजय कुमार हमराह बल सदस्य आ. अजय कुमार यादव तथा उप.नि.आर.एस.मिश्रा प्रआ.मनोज कुमार, प्रआ.वाई.के.पटेल, प्रआ.रमेश पटेल, आ.सत्यम सरकार, आ. बैद्यनाथ यादव के साथ प्लेटफॉर्म नं 01 में गस्त के दौरान नागपुर एण्ड पर एक युवक को संदिग्ध हालत में देखा गया, युवक से पुछताछ करने पर अपना नाम उमेश वर्मा उर्फ लिले पिता संतोष वर्मा उम्र-23 वर्ष, निवासी-चिगराज पारा, वार्ड नं 41, सूर्या चौक, थाना-सरकंडा जिला-बिलासपुर छ.ग मोबाईल नं 9827524549 बताया, आगे पुछताछ करने पर रेलवे परिक्षेत्र में होने का कोई वैधानिक कागजात एवं टिकट नही दिखा पाया, जिसके पास में रखे एक काले रंग के पिठू बैग के संबंध में पुछने पर बैग को अपना होना बताया, बैग को खोलकर चेक किया गया, जिसके अन्दर पुराने कपडे़, पर्स एवं 04 नग पुराने मोबाईल एवं 01 नग पावर बैंक बरामद किया गया|

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी, सुकमा जिले में पांच नक्सली गिरफ्तार

मोबाईल के संबंध में पुछने पर एक सैमसंग मोबाईल को अपना होना बताया और बाकी मोबाईल (1)रियलमी (2)विवो (3)सैमसंग कि-पैड एवं एमआई कम्पनी का पॉवर बैक के बारे में पुछने पर बताया की ये मोबाईल चलती गाडी संख्या 02259 गितांजली एक्सप्रेस से चोरी किए है, जिसके उपरांत उक्त आरोपी को रेसुब/पोस्ट/बिलासपुर लाया गया, जहॉ पर उचित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक के पास से बरामद चोरी किये गये मोबाईल एवं मय दस्तावेज मुलजिम के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी/बिलासपुर ले जाया गया जहॉ पर उसके विरुद्ध जीआरपी बिलासपुर अपराध क्रमांक 02/21 दिनांक 11.08.2021 सीआरपीसी धारा 41 (1-4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । दिनांक 12.08.21 को उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया जायेगा जहॉ से उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गरियाबंद : जिले में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस, योग के विभिन्न विधाओं किया गया अभ्यास
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG News: ओपन स्कूल की परीक्षा फॉर्म के लिए बढ़ाई गई अंतिम तिथि, छात्रों को मिला एक और मौका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending