Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

Published

on

रायपुर| कवर्धा जिला मुख्यालय के पी.जी.कॉलेज मैदान में 75वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह भारी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतिक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस अवसर पर सशस्त्र प्लाटून जिला पुलिस बल एवं नगर सेना के होमगार्ड के जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए समारोह में विशेष सावधानी बरती गई तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 67 कोरोना वारियर्स, डॉक्टर, पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं श्री नीलकंठ चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।                         

यह भी पढ़ें   चॉकलेट खिलाऊंगी कहकर बच्चे को ले जा रही थी महिला, लोगों ने रोका तो बीच सड़क करने लगी अश्लील हरकत...

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंह देव ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के चार शहीद जवान आरक्षक झल्लु प्रसाद नेवले, आरक्षक चंद्र सिंह मेरावी, प्रधान आरक्षक राजकुमार यादव और एएसआई मिलन सिंह के परिवारजन को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शहीद जवानों ने अपने कत्व्यों का निवर्हन करते हुए नक्सली मुठभेंड और ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित होने के बाद जवानों की असमायिक मृत्यु हुई थी।

    कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंह देव ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 67 कोरोना वार्रियर्स अधिकारी-कर्मचारियों, को सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   एल डब्लू ई मद से 30 आवासों का नक्सल पीड़ितों के लिए किया जा रहा निर्माण, 18 आवास बनकर तैयार, शेष का निर्माण जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: कार की पिछली सीट पर मिला कंकाल, साजिश और मर्डर की आशंका!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   एल डब्लू ई मद से 30 आवासों का नक्सल पीड़ितों के लिए किया जा रहा निर्माण, 18 आवास बनकर तैयार, शेष का निर्माण जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending