छत्तीसगढ़
चोरी के मामले सुलझाने में हिर्री पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना हिरी के दिनांक 28.02.2022 को प्रार्थी जगेश्वर प्रसाद साहू थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.02.2022 को रात्रि 09:00 बजे मोबाईल दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। सुबह करीबन 08:00 बजे दुकान के बगल सेलून दुकान वाला राकेश श्रीवास फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है तब दुकान आकर देखा दुकान का शटर एक तरफ से टूटा हुआ एवं मुड़ा हुआ था दुकान अंदर जाकर देखने पर दुकान में रखे मोबाईल नहीं था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान हमराह स्टाफ के साथ रवाना होकर रायपुर आरोपी पता तलाश हेतु गया मोबाईल लोकेशन के आधार पर संदेही 1. रामचंद्र उर्फ राजेश वस्त्रकार 2. भूपेन्द्र साहू 3. लवकुश कौशिक मिला, तीनों संदेहियों को साथ थाना लेकर आये जिन्हें चोरी के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया। जिनका समक्ष गवाहान के पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया। मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कमांक सीजी 04 डीएक्स 6059 एवं एक पेचकश, एक कटर एवं चोरी किये 06 नग मोबाईल को समक्ष गवाहान के जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी हिरी बृजलाल भारद्वाज, सउनि बी. आर. साहू, प्र.आर. 1038 नरेश बड़ा, आरक्षक 1170 विरेन्द्र साहू 323 प्रशांत महिलांगे, 647 जोहन टोप्पो 1390 संतोष मरकाम का विशेष भूमिका रहा है।
नाम आरोपी :-01. रामचंद्र उर्फ राजेश वस्त्रकार पिता धूलचंद वस्त्रकार उम्र 30 वर्ष सा. नेवरा थाना तिलदा रायपुर। 02 भूपेन्द्र साहू पिता लतेलू साहू उम्र 19 वर्ष सा. अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर 03. लवकुश कौशिक पिता सुरेश कुमार कौशिक 19 वर्ष सा. महात्मागांधी नगर अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ.ग.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized1 day ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized17 hours ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized2 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized5 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized6 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
-
Uncategorized20 minutes ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
