Connect with us

छत्तीसगढ़

अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के बैगा बाहुल 24 गांव के सर्वेक्षित एनीमिक पीडित महिलाओं को निःशुल्क दी जाएगी प्रतिदिन गरम भोजन

Published

on


मुंगेली|  कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ के क्रियान्वयन तथा विभागीय कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में उन्होने कहा कि अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के 15 ग्राम पंचायतों के चिन्हाकित ग्रामों के 06 माह से 03 वर्ष आयु समुह के मध्यम एवं गंभीर कुपोषित तथा 03 वर्ष से 06 वर्ष के प्रत्येंक बच्चों को निःशुल्क अण्डा दिया जा रहा है। अब इस क्षेत्र के बैगा बाहुल 24 गांवो के सर्वेक्षित एनीमिक पीड़ित महिलाओं को गरम भोजन दिया जाएगा।

इस संबंध में उन्होने संबंधितों को आवश्यक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने स्कूलों के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होने कहा कि  स्कूल परिसर से 100 मीटर की परिधि में नियम के विरूद्ध पान गुटखा का विक्रय किया जाता है। जिसके कारण स्कूली छात्र-छात्राओं पर विपरित प्रभाव पड़ता है। उन्होने जॉच उपरांत स्कूल परिसर से 100 मीटर की परिधि में पान गुटखा, सिगरेट, तम्बाकू आदि पान मसाला विक्रय करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए दुकानों को सील करने के लिए सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सख्त निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल में बच्चों की भर्ती और शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि जिले के महंत जगन्नाथ दास शासकीय अंग्रेजी स्कूल लोरमी, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल पथरिया एवं मुंगेली में कक्षावार रिक्त सीटो पर ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित कर रिक्त सीटो की पूर्ति की गई। तत्पश्चात् रिक्त सीटो की पूर्ति हेतु ऑफलाईन के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित कर रिक्त सीटो पर विद्यार्थियों के प्रवेश की कार्यवाही की गई। उपरोक्त माध्यमों से विद्यार्थियों को प्रवेश दिये जाने के बाद भी रिक्त सीटो की पूर्ति नहीं हो पाई है। इस हेतु उन्होने विद्यार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर करते हुए शीघ्र प्रवेश देने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होेने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की समीक्षा की और उन्होने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के संचालन के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने कोविड-19 के संभावित तीसरी लहर की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होने जिला चिकित्सालय के समीप स्थापित डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में आवश्यक चिकित्सा उपकरण और आक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।  

यह भी पढ़ें   CG: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी

बैठक में कलेक्टर वसंत ने जिले में किसानों के लिए रासायनिक खाद की उपलब्धता और वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने किसानों को रासायनिक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान की खरीदी, पीडीएस बारदानों से की जाएगी। इस हेतु उन्होेने लक्ष्य के अनुरूप शासकीय उचित मूल्य दुकानो से बारदानों को संग्रहित करने और संग्रहित की गई बारदानों के रख-रखाव और सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर वसंत ने मुख्यमंत्री वृक्षा रोपण प्रोत्साहन योजना के तहत धान की फसल के बदले वृक्षारोपण करने वालो किसानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को अवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने राज्य शासन के महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की और उन्होने गोपालको से गोबर की खरीदी नियमित रूप से करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होने गोठानों के समीप पशुधन के लिए लगाएं जा रहे पौष्टिकता युक्त चारे नेपियर घास, मक्का, ज्वार की संबंध में जानकारी प्राप्त की और अधिक से अधिक क्षेत्रफल में चारे लगाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों सहित किसान किताब की उपलब्धता  के बारे में भी  जानकारी प्राप्त की और संबंधितो को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने शासकीय कार्यालयो के परिसर में किये गये अतिक्रमण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि शासकीया कार्यालयों के परिसर में किये गये अतिक्रमण क्षम्य नहीं किये जाएंगे। उन्होने शासकीय कार्यालयों के परिसर में किये गये अतिक्रमण को अविलंब हटाने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने स्कूली बच्चों के लिए जारी  जाति प्रमाण पत्र की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, वनमण्डाधिकारी रामअवतार दुबे, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, सहित सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।   

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

खरखरा डैम में युवक डूबा, घंटों की तलाश के बाद भी नहीं मिला शव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डौंडीलोहारा स्थित खरखरा डैम में एक युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।

Published

on

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डौंडीलोहारा स्थित खरखरा डैम में एक युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए खरखरा डैम गया हुआ था। इसी दौरान दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच गया। टीम द्वारा डैम में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

यह भी पढ़ें   सिम्स में महिला की मौत की जांच के आदेश, कलेक्टर ने दिए निर्देश

डूबने वाले युवक की पहचान प्रवीण ठाकुर (उम्र लगभग 27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तुलसीपुर क्षेत्र में मस्जिद के सामने का निवासी बताया जा रहा है।

फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा युवक की तलाश जारी है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Verdict : ‘सहमति से संबंध बनाना रेप नहीं’.. इस मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, ट्रायल कोर्ट के फैसले को माना सही                           

Bilaspur High Court Verdict: हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता।

Published

on

Bilaspur High Court Verdict: हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को सही ठहराया है।

शादी के बहाने बनाए संबंध

दरअसल, Bemetara जिला निवासी रेप पीड़िता ने ट्रायल कोर्ट से आरोपी के बरी होने के खिलाफ अपील प्रस्तुत करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें कहा गया कि वह एक एग्रीकल्चरल कॉलेज में मजदूरी करने जाती थी। वहां गांव के दूसरे लोग भी काम करने जाते थे। गांव का एक व्यक्ति, यानी आरोपी भी वहां काम के लिए जाता था। 19 जून 2022 को आरोपी ने उससे बात करना शुरू किया और कहा कि वह उससे शादी करेगा, उसे रानी की तरह रखेगा, और शादी का वादा करके उसे बहलाया। याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे बार-बार शादी का वादा करके फुसलाया और उससे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें   Live in Relationship: 22 साल की लड़की का कत्ल कर दीवार में चुन दिया शव, 9 साल बाद बॉयफ्रेंड ने कबूला

पहले से शादीशुदा थी महिला

25 जुलाई 2022 को सुबह करीब 4:00 बजे, जब शिकायतकर्ता शौच के लिए जा रही थी, तो आरोपी उससे मिला और फिर कहा कि वह उससे शादी करेगा तथा फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ी, लेकिन उसी समय लाइट चली गई और आरोपी उसे अपने घर ले गया एवं संबंध बनाए। जब आरोपी ने संबंध बनाए, तब वह तीन माह की गर्भवती थी। लोकलाज के भय से उसने घटना के संबंध में किसी को नहीं बताया। बाद में पति के पूछने पर घटना की जानकारी दी, इसके बाद मामले की रिपोर्ट लिखाई गई।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दोषमुक्त

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल कोर्ट ने गवाहों एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषमुक्त किया। इसके खिलाफ पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई उपरांत अपने आदेश में कहा कि गवाहों के बयानों को देखने से यह साफ है कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह स्पष्ट तौर पर साबित हो सके कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने या चोट पहुंचाने का डर दिखाकर उसकी सहमति ली थी। इस केस में ऐसा कोई सबूत भी नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि पीड़िता ने अपनी सहमति इसलिए दी क्योंकि उसे लगता था कि वह कानूनी तौर पर शादीशुदा है।

यह भी पढ़ें   दिल्ली से गिरफ्तार हुए छत्तीसगढ़ के दो गैंगस्टर!

सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं

इसके उलट, पीड़िता पहले से ही किसी दूसरे व्यक्ति से शादीशुदा थी और गर्भवती भी थी। इस केस में यह भी साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी। इसके अलावा, यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पीड़िता अपनी सहमति व्यक्त नहीं कर पाई थी। पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयानों को देखने से यह साफ है कि आरोपी ने सहमति से पीड़िता के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे। एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   1 नवंबर से राजधानी में राज्योत्सव और ​आदिवासी नृत्य महोत्सव...

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   रायपुर: युवा उद्यमियों के लिए सपोर्ट सिस्टम तैयार, इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ और ओयो फाउंडर की बड़ी घोषणा

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending