Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति

Published

on

रायपुर| स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों ने आज देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और शास्त्रीय नृत्य-संगीत की अनुपम छटा बिखेरी। अलग-अलग स्कूल के बच्चों ने अपने विद्यालय से वर्चुअल रुप से शानदार प्रस्तुति दे कर अतिथियों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कोरबा से इस कार्यक्रम में जुड़े स्कूल शिक्षा मंत्री ने डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विधायक द्वय मोहित राम केरकेट्टा और श्री पुरुषोत्तम कंवर भी कोरबा से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल में भी हमारे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पढ़ने-पढ़ाने का काम जितनी लगन के साथ जारी रखा। यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हर बच्चें को एक जैसी सुविधा और गुणवत्ता के साथ शिक्षा मिल पाए। इसलिए प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास हो और वे जिन्दगी की हर चुनौतियों का मुकाबला आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में उत्कृष्ट शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही अच्छी लाईब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब जैसे जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तरह अब हिन्दी माध्यम स्कूलों में भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। इन स्कूलों के लिए 14500 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जैसे महापुरूषों ने जिस तरह के स्वतंत्र भारत का सपना देखा था, वैसे ही भारत का निर्माण हम सबको मिलकर करना है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : राशन कार्ड धारियों को आधार अपडेट,बायोमेट्रिक शिविर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। धमतरी के कक्षा पांचवीं के छात्र तन्मय वर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत ‘‘मोर छत्तीसगढ़ के धुर्रा-माटी’’, रायपुर के बी.पी. पुजारी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र ऋषभ शुक्ला ने हारमोनियम पर राग-यमन, अनन्या मोहंती ने नृत्य और भिलाई सेक्टर-3 की विशेष्ठा साहू ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी तरह राजनांदगांव स्कूल की दिशा तम्बोली ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, धमधा दुर्ग स्कूल के रामकृष्ण तिवारी ने एकल गान और सूर्या साहू ने पियानों पर गीत की प्रस्तुति दी। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन वर्चुअल रूप से किया जा रहा है। आने वाले समय में स्थिति में सुधार होने पर राज्य स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आभार प्रदर्शन स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   BJP सांसद विजय बघेल का सीएम बघेल पर पलटवार, बोले- कांग्रेस ने प्रदेश को 'धर्मांतरण का गढ़' बनाया...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : राशन कार्ड धारियों को आधार अपडेट,बायोमेट्रिक शिविर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: निजात अभियान के तहत सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending