Connect with us

छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर राज्यपाल अनुसुइया उइके और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जताया शोक

Published

on

रायपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार देर रात निधन हो गया। कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद देशभर के नेताओं ने शोक व्यक्त की है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल और पूर्व सीएम रमन सिंह ने शोक व्यक्त किए हैं।

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति।

यह भी पढ़ें   बेरोजगारी भत्ता योजना : सीएम बघेल ने 1.22 लाख हितग्राहियों के खाते में डाली 31.71 करोड़ से अधिक राशि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वो उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति। pic.twitter.com/vtNGVgmUI9

— Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) August 21, 2021

पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर व्यथित हूं। वह उत्तरप्रदेश के सीएम व राजस्थान के राज्यपाल रहे। उन्होंने अपना सारा जीवन धर्म और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। आज एक चमकता हुआ सितारा अस्त हुआ है। प्रभु श्री राम उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 634.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर व्यथित हूं। वह उत्तरप्रदेश के सीएम व राजस्थान के राज्यपाल रहे।

उन्होंने अपना सारा जीवन धर्म और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। आज एक चमकता हुआ सितारा अस्त हुआ है। प्रभु श्री राम उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें। pic.twitter.com/bxPKqEMqGJ

— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 21, 2021

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 अक्टूबर को आएंगी रायपुर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लोगों को दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लोगों को दबोचा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending