Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: इस जिले में 1अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले मे अब 1अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का काम शुरू होगा। इसके लिए आज सारंगढ़ कलेक्टर फरिहा आलम ने बरमकेला में आयोजित प्रशिक्षण मे शामिल सर्वे टीमों का जायजा लिया और तैयारी पूर्ण करने कि निर्देश दिए ताकि सर्वे कार्य सुचारु रूप से चल सके। सर्वे के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत प्रत्येक घरों में जाकर प्रगणकों द्वारा जानकारी एकत्रित की जाएगी।

एप के माध्यम से होगा सर्वे

यह काम एप के माध्यम से होगा। फिर ऑनलाइन एंट्री होगी। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिए प्रगणक दल का गठन किया गया है। इसी तरह सुपरवाइजर की नियुक्ति करते हुए जिला स्तर पर एवं जनपद पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर ली गई है।

यह भी पढ़ें   ड्रग्स एवं अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के मद्देनजर थाना चकरभाठा मे कराया गया काउंसलिंग

बता दे कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक अप्रैल से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए टीमें घर-घर जाकर सर्वे का काम करेंगी और डाटा एकत्र करेंगी।

कलेक्टर फरिहा आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की घोषणा के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण एक अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य किया जाएगा। शासन की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का जनसमान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन करने और प्राप्त डेटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए यहा सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। इसे लेकर बरमकेला जनपद सभाकक्ष मे प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, घायल होकर भागे 5-6 नक्सली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी संसदीय लोक लेखा समिति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन का एयरपोर्ट पर अनूठा स्वागत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending