Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन का एयरपोर्ट पर अनूठा स्वागत

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन बुधवार को राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। वे आज सुबह करीब 10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचे। वमानतल परिसर स्थित नवीन स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी राज्यपाल का स्वागत करने पहुंचे थे। इसके बाद राज्यपाल को राजभवन लाया गया।

उल्लेखनीय है कि, नए राज्यपाल आज सुबह तक आंध्र प्रदेश में थे। विजयवाड़ा स्थित राजभवन से उन्होंने सुबह 7.30 बजे विदाई ली। वहां से एक विशेष विमान से वे 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर आदि ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित प्रशासन और पुलिस के अफसरों राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया। राज्य पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद राज्यपाल का काफिला राजभवन के लिए रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें   Big News: बड़े पैमाने पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…

राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता : बघेल

एयरपोर्ट के बाहर सीएम बघेल ने कहा कि, नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। सरकार ने एक दिन पहले ही अनुसुईया उइके को मणिपुर के लिए विदा किया था।

राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी

इस बीच राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बिस्वा भूषण हरिचंदन 23 फरवरी को सुबह 11.30 छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल की शपथ लेंगे। यह समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होगा। बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मदकूद्वीप में घोष वादन शुरू, RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ कई गणमान्य मौजूद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर ने पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक में अपराध पीड़ितों से की सीधी बातचीत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राजधानी में मैगी पॉइंट के मालिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending