Connect with us

छत्तीसगढ़

ड्रग्स एवं अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के मद्देनजर थाना चकरभाठा मे कराया गया काउंसलिंग

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जिले में निजात् अभियान चलाया जा रहा है। इसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक डी.आर. टंडन के निर्देशन मंे थाना चकरभाठा स्टाफ एवं सी.एच.सी. बिल्हा डॉक्टर के तत्वाधान में चकरभाठा थाना में निजात अभियान के तहत दिनॉक 18.05.2023 को काउंसलिंग कराया गया।

काउंसलिंग दौरान सी.एच.सी. बिल्हा डॉक्टर द्वारा निजात अभियान एवं नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार रूप बताकर नशा नहीं करने का निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति आसानी से नशामुक्त हो सकता है। काउंसलिंग में शामिल सभी व्यक्तियों ने अभियान निजात से जागरूक होने के बाद नशा कम करने और धीरे धीरे पूरा त्यागना चाहते हैं बताए हैं।

यह भी पढ़ें   विश्व आदिवासी दिवस पर पारंपरिक खेल मड़ई 7 और 8 अगस्त को रायपुर में, 700 प्रतिभागी होंगे शामिल

काउंसलिंग में CSP चकरभाठा श्री डी आर टंडन, सी.एच.सी. बिल्हा डॉक्टर , चकरभाठा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार चंद्रा एवं समस्त स्टाफ उप निरी जागेश्वर राठिया , सउनि ढोलाराम मरकाम , सउनि संजय यादव , प्र.आर प्रभाकर सिंह , आतिश पारिक , मनीराम सोनवानी , दीपक किण्डो , अमर सिंह चन्द्रा , तथा आरक्षक हरप्रसाद साहू , विनोद कुमार सूर्यवंशी, हरीश यादव, सुधीर कश्यप, योगेन्द्र खुटे थाना चकरभाठा. जिला बिलासपुर उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: आज मिले कोरोना के 312 नए पॉजिटिव मरीज, 358 हुए स्वस्थ...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया जाएगा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पटवारियों के बाद अब RI का तबादला...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending