Connect with us

देश

23 अगस्त राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सेहत का ख्याल रखें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज पूरे दिन ऊर्जा व उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।
वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा और नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। यात्रा भी कर सकते हैं। परिवार में किसी से मनमुटाव की संभावना रहेगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यभार बढ़ेगा और खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा व समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। वाणी पर संयम रखकर वाद-विवाद से बच सकते हैं। काम का बोझ बढऩे से कई मौके हाथ से फिसल भी सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत से ही लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध व वाणी पर संयम रखें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यभार की अधिकता होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी।
तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा।व्यापार की स्थिति यतावत रहेगी। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा वर्ग में उत्साह बना रहेगा। व्यापारी सौदे संभलकर करें। परिवार में हर्ष-उल्लास का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। मित्रों के अच्छे संबंध रहेंगे।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा और कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी बढऩे से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा और नौकरी में तरक्की के साथ ट्रांसफर के योग रहेंगे। आमदनी में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खान -पान में सावधानी रखें। पारिवारिक तनाव झेलना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुम्भ राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता और फायदा मिलेगा। मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान व अस्वस्थता महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का माहौल सुखमय होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
यह भी पढ़ें   संन्यास लेने को लेकर धोनी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   रिश्ता शर्मसार: कलयुगी मामा ने 4 साल की भांजी को बनाया हवस का शिकार, फिर...

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज रवाना जायेंगे दिल्ली प्रवास पर

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   Delhi Earthquake: दिल्ली में फिर से आया भूकंप, कल रात भी लगे थे तेज झटके

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   कौन होगी आमिर खान की तीसरी बेगम? मजेदार ट्वीट्स में लोगों ने दे दिया है जवाब

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending