Connect with us

छत्तीसगढ़

बीजापुर : राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ सायकल रेस स्पर्धा का आयोजन

Published

on

बीजापुर| राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को बीजापुर में सायकल रेस स्पर्धा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के द्वारा आयोजित इस सायकल रेस स्पर्धा में खेती-किसानी से जुड़े ग्रामीण युवाओं ने बाजी मारी। जिला मुख्यालय बीजापुर से दुगोली तथा पुनः बीजापुर तक 21 किलोमीटर की इस सायकल रेस स्पर्धा में कुल 160 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस सफल आयोजन के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा गया। उक्त सायकल रेस स्पर्धा के आरंभ में अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने सहित पूजा अर्चना किया।

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप और अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर सायकल रेस के प्रतिभागियों को रवाना किया। इस सायकल रेस स्पर्धा के अंतर्गत पुरुष वर्ग में प्रथम से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही महिला वर्ग में प्रथम से चौथे स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरुष वर्ग में प्रतिभागियों में विजेता के रुप में प्रथम स्थान पर पुलिस आरक्षक प्रवीण बड़ा, द्वितीय स्थान पर धनोरा निवासी युवा कृषक उपेन्द्र तलांडी, तृतीय स्थान पर पापनपाल के युवा कृषक पाकलू कुडियम, चर्तुथ स्थान पर सुमन तेलम, पांचवे स्थान पर दिनेश कुडियम, छठवें स्थान पर राकेश तेलम, सातवें स्थान पर राकेश कुडियम, आठवें स्थान पर मंगल राम, नवमें स्थान पर संदीप लकड़ा एवं दसवें स्थान पर राकेश कुडियम रहे। प्रथम पुरस्कार के रुप में 31 हजार रुपए , द्वितीय स्थान पर 21 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पुरस्कार के रुप में 11 हजार रुपए की सम्मान निधि सम्बन्धित प्रतिभागियों को प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें   Earthquake: काबुल-इस्लामाबाद से लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर... भूकंप के तेज झटके से सहमे लोग

वहीं चौथे से दसवें स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को दो-दो हजार रुपए का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर धनोरा निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा रेशमा तेलम, द्वितीय स्थान पर र्स्पोटस अकादमी की जुडो कोच भावना भगत, तृतीय स्थान पर सकनापल्ली निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी कुडियम और चतुर्थ स्थान पर र्स्पोटस अकादमी की जुड़ो खिलाड़ी 10वीं की छात्रा श्यामा एंजा रही। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 2 हजार रुपए और चतुर्थ स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को एक हजार रुपए नकद प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें   राजीव गांधी किसान न्याय योजना में हुआ संशोधन, नई गाइडलाइन जारी

इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम और राज्य युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने सायकल रेस स्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं जिलवासियों को कार्यक्रम में सफल योगदान देने हेतु धन्यवाद देते हुए भविष्य में पुनः सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर उमेश पटेल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी तथा र्स्पोटस अकादमी के प्रशिक्षक, खेल-प्रेमी गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधी तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1047.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दिया जाएगा प्रोत्साहन राशि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1047.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending