छत्तीसगढ़
रायपुर : शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को ‘शिक्षा मड़ई‘ का आयोजन
रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को नवाचारी शिक्षकों के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी ‘शिक्षा मंड़ई‘ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 01 से 2.30 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम आर.डी. तिवारी स्कूल रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्य के चुनिंदा नवाचारी शिक्षक भी शामिल होंगे।
शिक्षा मंड़ई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अतिथियों द्वारा मोहल्ला कक्षा और लाउडस्पीकर कक्षा, बच्चों द्वारा खेले जा रहे विभिन्न स्थानीय खेल, विज्ञान-रसायन-भौतिक प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास-जुगाड़ स्टूडियो, सहायक सामग्री, आमाराईट एवं पपेट शो, पुस्तकालय का अवलोकन किया जाएगा।
शिक्षा मंड़ई आयोजन का उददेश्य राज्य में कोरोना के दौरान हुए चुनिंदा नवाचारों से अवगत होना और उनका दस्तावेजीकरण करना है। कार्यक्रम में कोरोना संकट के दौरान बच्चों की पढ़ाई जारी रखने, नवाचारी शिक्षण करने वाले चुनिंदा शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। अंग्रेजी माध्यम की शालाओं में शिक्षण-अधिगम में किए गए नवाचार के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगायी जाएगी। कार्यक्रम में कोरोना संकट के दौरान किए गए नवाचारी कार्यों पर आधारित काफी-टेबल बुक का विमोचन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व प्रातः 10 से 12 बजे तक संविधान और महान विभूतियों पर बच्चों की भाषण प्रतियोगिता होगी।
शिक्षा मड़ई के मैदान में मोहल्ला कक्षा के अंतर्गत प्रदर्शन की थीम स्थानीय भाषा में शिक्षा के अंतर्गत दादा जोकाल दंतेवाड़ा, लाउडस्पीकर से शिक्षा, अंगना म शिक्षा, स्थानीय खेल का प्रदर्शन किया जाएगा। नवाचारों में मोटर सायकल गुरूजी, सिनेमा वाले बाबू, श्यामपट वाले गुरूजी, मुस्कान पुस्तकालय का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्मार्ट कक्षा के माध्यम से अध्यापन, जुगाड़ स्टूडियो के माध्यम से वीडियो तैयार करना आदि का प्रदर्शन भी होगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized18 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
