छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश ने इस जिले को दी 232 करोड़ 37 लाख रुपए के 47 विकास कार्यों की सौगात
रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय जगदलपुर प्रवास के दौरान आज ग्राम आसना स्थित बादल एकेडमी परिसर में आयोजित समारोह में 186 करोड़ 55 लाख रुपए से अधिक के 32 कार्यों का लोकार्पण और 45 करोड़ 82 लाख रुपए से अधिक के 15 कार्यों का भूमिपूजन किया।
इसके तहत मुख्यमंत्री बघेल ने लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत से बस्तर विश्व विद्यालय जगदलपुर में नव निर्मित एमबीए अध्ययन शाला भवन, 68 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुरंदी में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 95 लाख 35 हजार रूपए की लागत से जगदलपुर विकासखण्ड के पुसपाल में निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन, 23 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से जगदलपुर शहर में मां दन्तेश्वरी मंदिर से एनएमडीसी रेस्ट हाऊस तक 3.52 किलोमीटर लम्बी प्रगति पथ, 43 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत की 25.50 किलोमीटर नानगूर-नेतानार-कोलेंग मार्ग, 14 करोड़ 4 लाख रूपए की लागत से ग्राम-परपा मंे निर्मित 112 नग जी टाईप पुलिस आवासगृह, 22 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से निर्मित 29 किलोमीटर लंबी दरभा से कटेकल्याण मार्ग, 35 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित 45 किलोमीटर लंबी चित्रकोट बारसूर मार्ग, लगभग 2 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित सात किलोमीटर लंबी एरमुर से कस्तुरपाल मार्ग, लगभग 2 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5 किलोमीटर लंबी लामकेर-टिकनपाल-बालेंगा मार्ग, लगभग 1 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से निर्मित 3.20 किलोमीटर लंबी घाटपाली से महुपाल बरई मार्ग, लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5.5 किलोमीटर लंबी केशरपाल-सोरगांव मार्ग, लगभग 2 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से निर्मित 7 किलोमीटर लंबी मुंडागांव से राजपुर मार्ग, 1 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से निर्मित 2.20 किलोमीटर लंबी दरभा से तीरथगढ़ मार्ग तथा 1 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से तीरथगढ़ कटेकल्याण मार्ग, 69 लाख 30 हजार रूपए की लागत से 3-3 केव्ही के 6 स्थानों पर स्थापित सोलर स्ट्रीट लाईट संयंत्र, 4 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम चित्तालुर में 6 स्थानों में स्थापित 120 एचपी का सामुदायिक सौर सिंचाई योजना, लगभग 2 करोड़ 66 लाख रूपए की लागत से 18 स्थानों में जल जवीन मिशन अन्तर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प, लगभग 1 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत से 20 स्थानों में पेजयल सोलर ड्यूल पम्प, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अन्तर्गत लगभग 49 लाख रूपए की लागत से जिला पंचायत जगदलपुर के पास सीएससी भूतल एवं प्रथम तल, लगभग 19 लाख रूपए की लागत से शहीद पार्क जगदलपुर में गढ़कलेवा में निर्मित कार्य, लगभग 2 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से जगदलपुर में निर्मित कन्या क्रीड़ा परिसर भवन, लगभग 1 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से जिला पुरातत्व संग्रहालय भवन में निर्माण एवं अन्य मरम्मत कार्य, लगभग 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से दलपत सागर की उतरी छोर में बनाए गए पाथवे, पेंटिंग एवं विद्युतीकरण कार्य, लगभग 76 लाख रूपए की लागत से दलपत सागर के आईलैण्ड में सौन्दर्यीकरण के कार्य, लगभग 54 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तितिरगांव और कुम्हरावंड में निर्मित 2-2 एच टाईप स्टॉफ क्वार्टर, लगभग 16 लाख रूपए की लागत से हर्राकोडेर में निर्मित आयुर्वेदिक औषधालय भवन, 5 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से ग्राम आसना में निर्मित बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लैंग्वेज, 2 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से निर्मित बस्तर आर्ट गैलरी (कलागुड़ी), 87 लाख रुपए की लागत से लालबाग मैदान में स्थापित हाईमास्ट लाईट एवं 49 लाख रुपए की लागत से दलपत सागर में बाह्य विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही लगभग 9 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से जगदलपुर शहर के गोल बाजार के विकास कार्य एवं विद्युतीकरण कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से माता रूकमणी सेवा संस्थान विनोबा ग्राम डिमरापाल जगदलपुर में मिनी फुटबाल ग्राउण्ड का निर्माण, 7 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से 150 स्थानों पर सोलर हाईमास्ट, 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों प्री बर्थ वेटिंग कक्ष, 20 लाख रूपए की लागत से धुरवा समाज के लिए सामाजिक भवन, लगभग 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम छिन्दावाड़ा में आश्रम भवन का नवीनीकरण एवं प्रथम तल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, लगभग 1 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से ग्राम नगरनार के बाजार स्थल को विकसित करने का कार्य, लगभग 50 लाख रूपए की लागत से ग्राम बुरूंदवाड़ा सेमरा में अहाता निमार्ण कार्य, 2 करोड़ रूपए की लागत से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर परिसर में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के परिवारजनों एवं सुश्रुषा करने वालों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण, 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से विभिन्न मार्गों 24 मार्ग पर नवीनीकरण एवं पेच रिपेयर कार्य, लगभग 4 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से विभिन्न मार्गों 25 मार्ग पर नवीनीकरण एवं पेच रिपेयर कार्य, 5 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से बस्तर विकासखण्ड अन्तर्गत विभिन्न मार्गों 12 मार्ग पर नवीनीकरण एवं पेच रिपेयर कार्य का भूमिपूजन करेंगे। 5 करोड़ 1 लाख रूपए की लागत लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड अन्तर्गत विभिन्न मार्गों 18 मार्ग पर नवीनीकरण एवं पेच रिपेयर कार्य, 1 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड अन्तर्गत विभिन्न मार्गों 7 मार्ग पर नवीनीकरण एवं पेंच रिपेयर कार्य, 13 लाख 60 हजार रूपए की लागत से जगदलपुर विकासखण्ड अन्तर्गत दलपत सागर के उत्तरी छोर में दुकान निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 hours ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized3 hours ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
