Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : ‘नरवा विकास योजना से किसानों को मिल रहा फसलों के लिए पानी’

Published

on

रायपुर| राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत नरवा विकास के तहत जल संचय और जलस्रोतों के संरक्षण संवर्धन के लिए महात्मा गांधी नरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के माध्यम से हो रहे कार्यों से खेती-किसानी को मजबूती मिल रही है इससे  सिचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ है  और किसानों की आजीविका सशक्त हो रही है जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड में बहने वाले छिनपुरवा एवं धविया (नाला) के उपचार से स्थानीय किसानों को खरीफ के साथ ही रबी फसलों के लिए भी पानी मिल रहा है। पहले बमुश्किल सितम्बर माह तक बहने वाले नरवा अब फरवरी माह तक बह रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा नरवा के पुनर्जीवन के लिए किए गए योजनाबद्ध कार्यों ने किसानों की खुशहाली और समृद्धि का रास्ता खोल दिया है।

जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत भादा आश्रित ग्राम गाड़ापाली एवं अकलतरी ग्राम पंचायत जंहा से छिनपुरवा एवं धविया नाला होकर बहता है। यह नाला आगे जाकर हसदेव नदी में मिलता है। महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से नरवा उपचार के बाद कभी सितम्बर तक सूख जाने वाले नाले में अब बरसात के बाद फरवरी और मार्च माह तक पानी भरा रहता है। इस नाले में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिली।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि शुरू

भादा ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत अकलतरी से बहने वाले छिनपुरवा नाले पर 1.798 लाख रूपये से गेबियन स्ट्रक्चर तैयार किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत भादा के आश्रित ग्राम गाड़पाली में बहने वाले धविया नाला पर 1.798 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति से निर्माण किया गया। जिला एवं जनपद पंचायत के तकनीकी अमले के मार्गदर्शन में यह नाला तैयार किया गया। जिसमें महात्मा गांधी नरेगा के मजदूरों को रोजगार भी मिला और इस नाले के आसपास की जमीन का भूजल स्तर बढ़ गया। एक तरफ जहां किसानों को नाले पर गेबियन स्ट्रक्चर निर्माण होने के बाद पानी मिला तो दूसरी ओर मनरेगा के मजदूरों को इससे रोजगार प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें   3 अप्रैल राशिफल: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

जून 2020 में जब इस नाले के पानी को रोकने के लिए गेबियन स्ट्रक्चर तैयार हुआ है और आसपास के किसानों के बोरवेल में पानी आने लगा। जिससे उनको दोहरी फसल लेने की आस जाग उठी। किसानों के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान आई और भविष्य की बेहतर उम्मीदें इस नाले से जाग गई। किसानों का कहना है कि नाला के पानी से न केवल आसपास का भूजल स्तर बढ़ेगा बल्कि आगामी सालों में इस नाले में और अधिक पानी रूकने लगेगा। इस योजना के माध्यम से कृषि एवं संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यही नहीं इससे जल स्रोतों का संरक्षण एवं उनको पुनर्जीवित किया जा सकेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला को मिला सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा प्रदर्शन करने पर सुरक्षा शील्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की जनता को मिलके रहेगा पीएम आवास का घर,बोले सीएम साय
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं के लिए कामयाबी की उड़ान शुरु
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending