Connect with us

छत्तीसगढ़

महासमुंद में जंगली हाथी के हमले में दो की मौत

Published

on

महासमुंद, 13 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जंगली हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। महासमुंद जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि महासमुंद वन परिक्षेत्र में रविवार रात जंगली हाथी के हमले में राजू विश्वकर्मा (55) और परमेश्वर (35) की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन ग्रामीण महादेव पठार से महासमुंद जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। इस दौरान जब वह गौरखेड़ा गांव के करीब पहुंचे तब जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हाथियों के हमले के बाद मोटरसाइकिल साइकल सवार दो व्य​क्तियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई वहीं राजू विश्वकर्मा को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों का सफल आयोजन

अधिकारियों ने बताया कि विश्वकर्मा पर हमले के बाद हाथी वहां से चला गया और करीब के झालखम्हारिया गांव में पहुंच गया। वहां गांव के बाहर तीन युवक खेत की रखवाली कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जंगली हाथी जब वहां पहुंचा तब दो युवक वहां से भाग गए लेकिन परमेश्वर नहीं भाग पाया और हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृत ग्रामीणों ​के परिजनों को 25—25 हजार रूपए की तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि दी गई है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 3 लाख सरकारी कर्मचारी और 1 लाख पेंशनर सरकार से नाराज!

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथी के विचरण की सूचना के बाद गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

भाषा सं संजीव मानसी

मानसी

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर बढ़ी विधायको की सक्रियता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: 5 हजार टन कोयले की हेराफेरी, पुलिस ने कोल डिपो किया सील
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bank FD कराने वाले ग्राहकों को मिल गई खुशखबरी, अब सरकारी बैंक ने कर दिया ये ऐलान!
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending