Connect with us

छत्तीसगढ़

कच्चा महुआ शराब बेचते हुए 1 आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 13 लीटर शराब जब्त

Published

on

बिलासपुर। थाना कोटा क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बिकने का शिकायत लोगों द्वारा किया जा रहा था ,जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के द्वारा निर्देशित किया गया की क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी है जिसको गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ग्रामीण रोहित झा एवं प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोटा शनिप रात्रे के द्वारा एक टीम क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब ,जुआ -सट्टा रेड कार्यवाही हेतु तैयार कर करवाई करने के लिए टीम को रवाना किया।

यह भी पढ़ें   दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त एसी टू कोच (AC-II) की सुविधा 10 नवंबर से

और मुखबिर को एक्टिव किया गया ,तब मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि गनियारी वर्मा मोहल्ला में अंजान वर्मा नाम का व्यक्ति अपने घर में कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है, उक्त सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड करने पर 1 आदमी पकड़ा गया ,नाम पता पूछने पर अपना नाम अंजान वर्मा पिता किसन वर्मा24वर्ष ग्राम वर्मा मोहल्ला गनियारी थाना कोटा का होना बताया जिसे अवैध कच्ची महुआ शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में नोटिस देकर वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ किया जिन्होंने किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं होना बताया जिस पर उक्त आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में कुल 13लीटर कच्ची महुआ शराब को गवाहों ले समक्ष जप्त किया गया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: नाबालिक को घर ले जाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को जप्त सामान के साथ थाना लाकर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक जागेश्वर सिंह राठिया, स उ नि ओंकार प्रसाद बंजारे, आरक्षक अजय सोनी ,शैलेंद्र दिनकर अंकित जयसवाल, असीम भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त एसी टू कोच (AC-II) की सुविधा 10 नवंबर से
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: नाबालिक को घर ले जाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending