Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में 1041 पदों पर होगी नियुक्ति

Published

on

रायपुर। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में 425 पद पर नियुक्ति की जाएगी, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा संबद्ध हॉस्पिटल में भी 616 पदों पर की भर्ती जाएगी। इस प्रकार कुल 1041 पदों पर भर्ती होगी।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिग्रहण के बाद 1041 पदों पर सरकारी नियुक्तियों को मंजूरी दी है। मंजूरी का पत्र गुरुवार को ही संचालक चिकित्सा शिक्षा को भेजा गया। जल्दी ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन 1041 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी गई है, उनमें 616 पद अस्पताल के लिए और 425 पद मेडिकल कॉलेज के लिए होंगे।

यह भी पढ़ें   चयनित शिक्षक नियुक्ति के लिए 2 साल से परेशान, विधायक को सौंपा ज्ञापन

राज्य सरकार ने पिछले महीने ही दुर्ग के एक निजी मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया था। उसके बाद वहां नए सिरे से सरकारी नियुक्तियों की तैयारी हो गई है। अस्पताल में सबसे अधिक पद है तो नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय का भी सेटअप तैयार किया गया। रिकॉर्ड सेक्शन और कैजुअल्टी में अलग-अलग पदों को मंजूरी दी है। चिकित्सा से जुड़े पदों के अलावा अन्य सेवाओं के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में इन पदों पर भर्ती होने के बाद आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Positive News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ड्रॉप आउट राष्ट्रीय दर से कम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Job: आंगनबाड़ी में सहायिका एवं कार्यकर्ता के पद पर निकली भर्ती, 21 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का आदेश..
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending