छत्तीसगढ़
छात्रसंघ द्वारा आत्मानंद स्कूल तखतपुर में अनिमित्ता को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम सौपा गया ज्ञापन
आज दिनांक 20/09/2021 को छात्रसंघ द्वारा आत्मानंद स्कूल तखतपुर में आ रही अनिमित्ता को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा ।
विदित हो कि सामान्यतः अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं को सुबह और हिंदी माध्यम की कक्षाएं दोपहर में द्वितीय पाली में संचालित की जाती है परंतु आत्मानंद स्कूलों की कक्षाओं को विपरीत पाली में लगाए जाने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया है।जिससे छात्र छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,जिसके कारण चारों ने विद्यालय के प्राचार्य को लिखित में अपने हस्ताक्षर के साथ आपत्ति दर्ज कराई ,बावजूद इसके इस पर विद्यालय और विभाग स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।जिससे आक्रोशित छात्रों ने छात्रसंघ से संपर्क किया और परेशानियों से अवगत कराया।
,इसके साथ और भी समस्याओं से अवगत कराया जिसके साफ सफाई की समस्या, शिक्षको की समस्या और एक ही क्लास में दो विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को बैठाया जा रहा है।जिस पर छात्र संघ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा और तत्काल कार्यवाही की मांग की, संचालक दसरथी जी ने छात्रसंघ को अवगत कराया की जिला शिक्षा अधिकारी तखतपुर के दौरे के इसी सिलसिले में गए हुए है।और शिक्षको की कमी को स्वीकार किया जिस पर छात्रसंघ ने शासन को इस समस्या से अवगत कर और निराकरण करने की मांग की मांग पूरी न होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
जिस पर संचालक ने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से अटल बिहारी वाजपई छात्रसंघ उपाध्यक्ष आलिंद तिवारी, तखतपुर कॉलेज अध्यक्ष आयूस ठाकुर ,रवि सोनी,प्रेम मानिकपुरी,सूरज राजपूत,रिंकू यादव,उज्ज्वल यादव,आशु यादव,हिमांशु कौशिक,कुणाल मिश्र,अखिल शर्मा,आकाश शुक्ला,दीपक नेताम,सवितेश गढ़वाल,रूपांक सिंह,संजय पंजवानी,रविन्द्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized12 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
