Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए गांव-गांव में घुमेगा रथ

Published

on

भारत की आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में स्वच्छता का संदेश देने के लिए जिले में भी स्वच्छता स्थायित्व रथ के पहिए गांव गांव में घुमेंगे। जिसको आज जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, सभापति श्रीमती मीनू सुमंत यादव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरीश एस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    इस अवसर पर जिला पंचायत के सभी समितियों के सभी सभापति एवं सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
    जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान के इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी स्वच्छता पर विशेष जोर देते थे। इस परिपेक्ष्य में गांधी जयंती 2 अक्टूबर के पूर्व यह रथ यात्रा प्रारंभ की गई है। जो जिले के सभी ओ.डी.एफ गांव में जाएगी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी।
     मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरीश एस ने बताया कि    स्वच्छता स्थायित्व रथ चलाये जाने का उद्ेदश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा कचरों के उचित निपटाने करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना है। रथ के द्वारा ऑडियो-वीडियो के माध्यम से स्वच्छता का संदेश, शौचालय का निर्माण, निर्मित शौचालयों का उपयोग और अपने घर के आसपास स्वच्छता को बनाए रखने तथा बरसात के मौसम में डायरिया, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियों के फैलाव को नियंत्रित करने के उपाय की जानकारी दी जाएगी।     

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आर्थिक स्वावलम्बन का बेहतर प्लेटफॉर्म साबित हुआ गौठान, विविध उत्पादों से समूह की बढ़ी आमदनी

उन्होंने बताया कि स्वच्छता रथ के द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मंे बनाए गए शौचालयों को उपयोगी बनानें तथा जनपद पंचायतों  एवं ग्राम पंचायतों को ओ.डी.एफ.-प्लस बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता रथ के माध्यम से आम नागरिकोें के स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने तथा बरसाती बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सीय उपायों की जानकारी दी जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर की सीनियर टीम घोषित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG : 2 अलग-अलग हादसों में 5 की जान गई, भारी वाहन की चपेट में आने से हुईं मौतें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सक्ती शहर के समीप खाली पेटी मिलना महज शरारती तत्त्वों की बदमाशी या बदनामी की साजिश?
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending