छत्तीसगढ़
21 सितंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
मेष राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। आपका कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपसे पहले किये वादे को पूरा करेंगे।
वृष राशि
आज नए कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।
मिथुन राशि
आज आपकी कम्पनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे। आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है।
कर्क राशि
आज ऑफिस में ज्यादा वर्क करने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज आप किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे बेहतर होगा बेवजह तनाव ना लें। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलने का योग बना हुआ है। आज दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
आज कोई खास खबर मिलने के योग है। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा उपहार मिलने की संभावना है। ड्राई फ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।
कन्या राशि
आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। आज सोशल साइट के जरिये नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे।
तुला राशि
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त हो जाएंगी। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज धैर्य और सही सोच आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी आज खुश होने की वजह देंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी जिससे आपकी खुशियां बढ़ेंगी। आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा। आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है। कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।
धनु राशि
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे। आज आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।
मकर राशि
आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे। आज आप घर की जरूरतों का सामान खरीदेंगे। आज आप ज्यादा ऑयली खाने से बचें।
कुंभ राशि
आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।
मीन राशि
आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized16 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
