Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : कलेक्टर ने जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश

Published

on

बिलासपुर। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् पात्र व्यक्तियों के ही आवेदन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत् मिलने वाले आवेदनों का सत्यापन गंभीरता से करायें। कलेक्टर ने जनसमस्याओं से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बारिश के बाद सभी निर्माण कार्याें, सड़क मरम्मत के कार्याें में गति लाने अधिकारियों को निर्देशित किया।
  

 कलेक्टर ने बैठक में कहा कि राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब भूमिहीन खेतीहर मजदूरों को सहायता पहंुचाना है। इसके लिए कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने अब तक प्राप्त आवेदनों का भी सत्यापन तेजी से करने कहा। कलेक्टर ने जनसमस्याओं से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों में निर्धारित समय-सीमा में जवाबदावा भी प्रस्तुत करने कहा।

यह भी पढ़ें   टिकरापारा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा यदि न्यायालयीन प्रकरणों में दावा आपत्ति प्रस्तुत करने में लापरवाही बरती जाती है और शासन का पक्ष कमजोर होता है तो ऐसे प्रकरणों में व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। धनवंतरी योजना के तहत् मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान की प्रगति की समीक्षा की। गौरतलब है कि बिलासपुर शहर में सिम्स परिसर, जिला अस्पताल, मुंगेली नाका, नूतन चौक तथा तखतपुर एवं रतनपुर में एक-एक मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

चार दुकानों का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। नगर निगम आयुक्त ने जानकारी दी कि शेष दो दुकानों के लिए भी टेंडर कर दिया गया है। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजना में जिले को अग्रणी बनाने कहा। मुख्य एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन औसतन 100 व्यक्तियों का ईलाज किया जा रहा है।
    इसके अलावा बैठक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गिरदावरी, वैक्सीनेशन, इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्र्रगति, लोक सेवा गांरटी, धान उठाव, वर्षा की स्थिति, गौठानों में मल्टीएक्टिविटी सेंटर बनाने जैसे अन्य मुद्दों पर कलेक्टर ने समीक्षा की।
    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरीश एस, वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत, एडीएम बी.एस.उईके, अपर कलेक्टर जयश्री जैन, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 814.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सारंगढ़ बिलाईगढ़ : त्रिस्तरीय पंचायती आम व उप चुनाव से नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 जून
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending