Connect with us

देश

25 सितम्बर राशिफलल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी मंदिर या धर्मस्थल पर लोगों की सेवा का मन बनायेंगे। आज लोग आपकी पर्सनॉलिटी से काफी प्रभावित होंगे। किसी अनजान से सहायता मिलने की वजह से आपका मन पूरे दिन खुश रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन अगर कई दिनों से नये काम को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑफिस में आज कुछ नये कार्यों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी।

वृष राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको दोगुना फायदा होने के योग बन रहे हैं। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। अगर आपका कार्य शिक्षण, धार्मिक संस्थान, आयात-निर्यात आदि से जुड़ा है तो आपको लाभ होगा।  जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिलेगी। अगर आपका ट्रांसफर होता है तो उसे स्वीकार कर लें। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मिथुन राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज समाज में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको आलस्य करने से बचना चाहिए। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स को आज कोई टॉपिक समझने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता बनी रहेगी। आज लवमेट्स का एक दूसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। कंप्यूटर सीख रहे छात्रों को आज कुछ रोचक जानकारी प्राप्त होगी।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। कोई भी फैसला लेते वक्त घरवालों की राय लेना बेहतर रहेगा। आज आप थोड़ा अस्वस्थ महसूस करेंगे लेकिन रेस्ट करने से सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के जिन लोगों को आंख सम्बन्धी कुछ समस्या आ रही है वो आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग आज किसी नए कार्य में पैसे निवेश करने का मन बनायेंगे।

सिंह राशि

आज आपकी पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। सभी लोग एक दूसरे से मिल-जुल कर रहेंगे।  छात्र आज पढ़ाई के प्रति गंभीरता से सोचेंगे। कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या आज समाप्त हो जायेगी। किसी कार्य में बड़े भाई का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज आपके संचय धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।

यह भी पढ़ें   #Funny #Video: शख्स के इशारों पर चलते और नाचते हैं चूहे, देख के आप रह जाएंगे भौचक्के!

कन्या राशि

आज आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करोगे। रोजमर्रा के कार्य आज आप समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके परफॉरमेंस को देखते हुए ऑफिस में कुछ अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिलेगी। आज आपके व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज लवमेट्स के रिश्तों में नयापन आयेगा। घरवाले अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा करेंगे। ब्याज पर पैसा देने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के जरूरत की चीजों का खास ख्याल रखें।  इस राशि के जातकों के लिए आज नया वाहन लेने का योग बन रहा है। आज आप अपने व्यापार में सफलता मिलने की पार्टी देंगे, जिससे घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज आप अपने मन की बात शेयर करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी साथ ही कुछ लोग आपके साथ साझेदारी करने का ऑफर देंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के स्वाभाव से प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।  कॉलेज से मिला प्रोजेक्ट, छात्र आज पूरा करने में सफल होंगे। आज आप एकत्र मन से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।

धनु राशि

कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। आज रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।  साहित्य और तकनीकी के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि की जो कन्याएं प्रतियोगी परीक्षा दी हैं उनको आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा।  दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।

यह भी पढ़ें   गूगल पर मर्डर प्‍लान खोजना पड़ा भारी! फ्रेंड की हत्‍या कर टुकड़े-टुकड़े करने वाले को मिली उम्र कैद

मकर राशि

आज का दिन किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है। आप कोई अच्छी योजना बनाकर अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी, जिससे आज उनका मन प्रसन्न रहेगा।  प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए सारे काम आज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज फोन पर किसी दोस्त से काफी देर तक बात करेंगे। उनके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को आज लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मीन राशि

आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। आज आप ज्यादातर समय अपने परिजनों के साथ बितायेंगे। साथ ही उनके साथ मिलकर कई मनोरंजक गतिविधियां करेंगे। बच्चे आज आपसे अपने मन-पसंद खिलौने की मांग करेंगे। आज आपको अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा। आज लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। लवमेट्स के रिश्तों में चल रही अन-बन आज समाप्त होगी।

देश

कल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में खुद अमित शाह ने शुभेंदु के नाम पर मुहर लगाई. शुभेंदु के अलावा अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक राज्य के डिप्टी सीएम होंगे. इसका फाइनल ऐलान हो गया है

Published

on

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में खुद अमित शाह ने शुभेंदु के नाम पर मुहर लगाई. शुभेंदु के अलावा अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक राज्य के डिप्टी सीएम होंगे. इसका फाइनल ऐलान हो गया है. सभी नेता अपने-अपने पद की कल शपथ लेंगे. इससे पहले आज शाम शुभेंदु राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.आज हुई विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, निशित प्रमाणिक, अग्निमित्र पाल और शंकर घोष मौजूद रहे.

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया है. मैं हाथ जोड़कर राज्य की जनता को देता हूं. हिंसा के बीच राज्य की जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है. 321 देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है. आज गंगा से गंगासागर तक बीजेपी की सरकारें हैं. हमें विनम्रता से जिम्मेदारी निभानी होगी.

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री, चुना गया विधायक दल का नेता ; अमित शाह ने नाम पर लगाई मुहर

यह भी पढ़ें   #Funny #Video: शख्स के इशारों पर चलते और नाचते हैं चूहे, देख के आप रह जाएंगे भौचक्के!

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू

बता दें कि रवींद्र जयंती के मौके पर शनिवार सुबह 10 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहेंगे. साथ ही एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. रवींद्र जयंती के मौके पर होने वाले शपथ-ग्रहण समारोह में बंगाली रंग की झलक भी देखने को मिलेगी.

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री ! रूपा गांगुली होंगी महिला डिप्टी सीएम ; अमित शाह शाम में करेंगे ऐलान

कौन-कौन बन सकता है मंत्रिमंडल का हिस्सा?

बताया जा रहा है कि दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, निशित प्रमाणमिक, जितेंद्र तिवारी और शरदवत मुखर्जी मंत्री बन सकते हैं. नीलाद्रि शेखर और प्रणत टुडू भी मंत्री पद की दौड़ में हैं. इसके साथ ही रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष भी मंत्री बन सकते हैं.

बीजेपी की जीत में शुभेंदु का रोल

यह भी पढ़ें   आज सातवां सोमवार, 24 वर्षों बाद बना सावन सोमवार के साथ आज नागपंचमी का पर्व

कई नामों पर चर्चा होने के बावजूद शुभेंदु इस दौड़ में सबसे आगे थे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही कहा जा रहा था कि ममता बनर्जी के गढ़ भाबानीपुर से जीत दर्ज करने वाले शुभेंदु ही राज्य के नए सीएम होंगे. राज्य में पार्टी की जीत में उनका बड़ा योगदान है. इसके अलावा उन्हें कई वर्षों तक राज्य के मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव भी है. इन सब तथ्यों को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें राज्य में सत्ता की कुर्सी सौंप दी है.

अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक के बारे में

अग्निमित्रा पॉल ने इस विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण से जीत दर्ज की है. उन्हें 1 लाख 19 हजार 582 वोट मिले. उन्होंने 40 हजार से ज्याादा वोटों से इस सीट पर जीत का परचम लहराया. वहीं, निसिथ प्रमाणिक ने माथाभांगा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. उन्हें 1 लाख 43 हजार 340 वोट मिले, उन्होंने 57 हजार 90 वोटों से जीत दर्ज की है.

Continue Reading

देश

बीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला

Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है।

Published

on

Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है। बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा भी आ गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 189 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह भाजपा कुल 198 सीटों पर जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रही है। मतगणना अभी जारी है तो अंतिम परिणाम में सीटों में 2-3 का फर्क हो सकता है।

यह भी पढ़ें   सुकमा: अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, 10 लाख रुपए के गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक टीएमसी कुल 89 सीट पर जीत हालिक करने की तरफ बढ़ रही है। तृणमूल कांग्रेस 1 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 88 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2, सीपीआई (एम) 1 और एजेयूपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचे ममता और सुवेंदु; बाहर भारी फोर्स तैनात

इधर पश्चिम बंगाल के वीवीआईपी सीट भवानीपुर में हंगामा हो रहा है। यहां 12 राउंड की काउंटिंग की एनाउंसमेंट रोक दी गई है। मतदान केंद्र के अंदर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी मौजूद हैं। दूसरी पार्टियों के एजेंट का आरोप है कि बीजेपी के एजेंट ने उन्हें बाहर निकाल दिया है। ममता ने भी कहा है कि उनके बहुत सारे एजेंट को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाल दिया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अभी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें   वाह रे पुलिस! कांसटेबल की चोरी स्कूटी को किया नीलाम, खरीदने वाली भी पुलिसकर्मी की पत्नी

ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगे

जबरदस्त जीत होता देख बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजीपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं काउंटिंग के बीच सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। दीदी ने टीएमसी कैंडिडेट और कार्यकर्ताओं से बूथ नहीं छोड़ने की अपील की है।

 

Continue Reading

देश

पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

Published

on

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

ऐतिहासिक दिन, कार्यकर्ताओं की साधना का परिणाम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के साथ की और कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ चुनावी जीत का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “जब साधना सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वही आज हर कार्यकर्ता के चेहरे पर दिखाई दे रही है।”

नितिन नवीन के नेतृत्व की तारीफ

पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनाव था और उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिस तरह मार्गदर्शन दिया, वह इस जीत में बेहद अहम साबित हुआ।

“भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी” — जनता का आभार

प्रधानमंत्री ने देशभर में हुए उपचुनावों का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में मिली जीत के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखाया है कि वह “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” है, जहां लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं, बल्कि संस्कार है।

93% मतदान बना रिकॉर्ड, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

मोदी ने पश्चिम बंगाल में 93% मतदान को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड मतदान का उल्लेख किया। खास तौर पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी को उन्होंने लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बताया।

“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल”

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का सबसे चर्चित बयान देते हुए कहा कि “आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है।” उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में एनडीए सरकार बनने को मां गंगा का आशीर्वाद बताया।

मां गंगा और असम की जनता का आशीर्वाद

मोदी ने 2013 में काशी से अपना नामांकन भरने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। उन्होंने कहा कि आज भी वही आशीर्वाद बना हुआ है। साथ ही असम की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वहां तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया गया है और अब राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें   एक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी ये बेहद जरूरी 800 दवाएं, कहीं आपकी जेब पर भी तो नहीं पड़ने वाला है बोझ?

“नागरिक देवो भव” और गुड गवर्नेंस पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी का मूल मंत्र “नागरिक देवो भव” है और पार्टी जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और गुजरात के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता लगातार बीजेपी के सुशासन पर भरोसा जता रही है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया

मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज उनकी आत्मा को शांति मिली होगी। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए संघर्ष किया था और आज की जीत उसी विचारधारा की जीत है।

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में जीत का महत्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में मिली यह जीत ऐतिहासिक है और यह बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, जहां भयमुक्त और विकासयुक्त शासन होगा।

“नया सूर्योदय”—बंगाल के लिए बड़ा वादा

मोदी ने कहा, “4 मई की शाम भले ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरती पर एक नया सूर्योदय हुआ है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में विकास, विश्वास और नई उम्मीदों के साथ नई यात्रा शुरू होगी।

पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना, घुसपैठियों पर एक्शन

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भयमुक्त बंगाल का संकल्प, टैगोर का जिक्र

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उनका सपना “जहां मन भयमुक्त हो” अब साकार किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि बीजेपी बंगाल में भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी।

“बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति का दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब डर नहीं, बल्कि लोकतंत्र जीता है।

 

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि अब “बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दशक में राजनीतिक हिंसा ने कई जिंदगियां बर्बाद की हैं, इसलिए अब समय आ गया है कि इस चक्र को खत्म किया जाए।

यह भी पढ़ें   मायके गई पत्नी मनाने से भी नहीं मानी, स्कूटी से नाप दी 495 KM की दूरी, फिर थाने में कटी रात

 

मोदी ने कहा, “भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यह न देखें कि किसने किसे वोट दिया, बल्कि सभी मिलकर बंगाल के विकास के लिए काम करें।

 

वैश्विक संकट के बीच भारत ने चुनी स्थिरता

 

मोदी ने चुनाव के समय की वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश में मतदान हो रहा था, तब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और आर्थिक संकट के हालात थे।

 

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है, लेकिन भारत ने इन चुनौतियों के बीच भी स्थिरता को चुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि भारत के लोग विकसित भारत के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

 

अंग, बंग और कलिंग—भारत के ऐतिहासिक स्तंभ

 

प्रधानमंत्री ने भारत के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश समृद्ध था, तब “अंग, बंग और कलिंग” उसके मजबूत स्तंभ थे।

 

उन्होंने बताया कि अंग यानी आज का बिहार शिक्षा और ज्ञान का केंद्र था, जहां नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे। बंगाल को उन्होंने भारत की सांस्कृतिक आत्मा की आवाज बताया, जबकि कलिंग (आज का ओडिशा) समुद्री व्यापार का वैश्विक केंद्र हुआ करता था।

 

नारी शक्ति पर जोर, विपक्ष पर निशाना

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को भारत के विकास का अहम स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने नारी शक्ति की प्रगति को रोकने की कोशिश की।

 

मोदी ने कहा कि “मैंने पहले ही कहा था कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा।” उन्होंने Tतृणमूल कांग्रेस (TMC) और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पर निशाना साधते हुए कहा कि बहनों-बेटियों ने उन्हें सजा दी है।

 

उन्होंने केरल में लेफ्ट और कांग्रेस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की महिलाएं अगली बार उन्हें भी सबक सिखाएंगी। वहीं समाजवाजी पार्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं का आक्रोश उन्हें झेलना पड़ेगा और महिला विरोधी सोच को जनता माफ नहीं करेगी।

शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की जीत

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और हिंसा में किसी निर्दोष की जान नहीं गई। इसे उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया और चुनाव आयोग समेत सभी संस्थाओं की सराहना की।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending