देश
25 सितम्बर राशिफलल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी मंदिर या धर्मस्थल पर लोगों की सेवा का मन बनायेंगे। आज लोग आपकी पर्सनॉलिटी से काफी प्रभावित होंगे। किसी अनजान से सहायता मिलने की वजह से आपका मन पूरे दिन खुश रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन अगर कई दिनों से नये काम को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑफिस में आज कुछ नये कार्यों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी।
वृष राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको दोगुना फायदा होने के योग बन रहे हैं। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। अगर आपका कार्य शिक्षण, धार्मिक संस्थान, आयात-निर्यात आदि से जुड़ा है तो आपको लाभ होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिलेगी। अगर आपका ट्रांसफर होता है तो उसे स्वीकार कर लें। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है।
मिथुन राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज समाज में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको आलस्य करने से बचना चाहिए। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स को आज कोई टॉपिक समझने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता बनी रहेगी। आज लवमेट्स का एक दूसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। कंप्यूटर सीख रहे छात्रों को आज कुछ रोचक जानकारी प्राप्त होगी।
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। कोई भी फैसला लेते वक्त घरवालों की राय लेना बेहतर रहेगा। आज आप थोड़ा अस्वस्थ महसूस करेंगे लेकिन रेस्ट करने से सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के जिन लोगों को आंख सम्बन्धी कुछ समस्या आ रही है वो आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग आज किसी नए कार्य में पैसे निवेश करने का मन बनायेंगे।
सिंह राशि
आज आपकी पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। सभी लोग एक दूसरे से मिल-जुल कर रहेंगे। छात्र आज पढ़ाई के प्रति गंभीरता से सोचेंगे। कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या आज समाप्त हो जायेगी। किसी कार्य में बड़े भाई का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज आपके संचय धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।
कन्या राशि
आज आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करोगे। रोजमर्रा के कार्य आज आप समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके परफॉरमेंस को देखते हुए ऑफिस में कुछ अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिलेगी। आज आपके व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज लवमेट्स के रिश्तों में नयापन आयेगा। घरवाले अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा करेंगे। ब्याज पर पैसा देने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के जरूरत की चीजों का खास ख्याल रखें। इस राशि के जातकों के लिए आज नया वाहन लेने का योग बन रहा है। आज आप अपने व्यापार में सफलता मिलने की पार्टी देंगे, जिससे घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज आप अपने मन की बात शेयर करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी साथ ही कुछ लोग आपके साथ साझेदारी करने का ऑफर देंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के स्वाभाव से प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। कॉलेज से मिला प्रोजेक्ट, छात्र आज पूरा करने में सफल होंगे। आज आप एकत्र मन से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।
धनु राशि
कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। आज रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साहित्य और तकनीकी के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि की जो कन्याएं प्रतियोगी परीक्षा दी हैं उनको आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।
मकर राशि
आज का दिन किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है। आप कोई अच्छी योजना बनाकर अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी, जिससे आज उनका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।
कुम्भ राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए सारे काम आज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज फोन पर किसी दोस्त से काफी देर तक बात करेंगे। उनके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को आज लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
मीन राशि
आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। आज आप ज्यादातर समय अपने परिजनों के साथ बितायेंगे। साथ ही उनके साथ मिलकर कई मनोरंजक गतिविधियां करेंगे। बच्चे आज आपसे अपने मन-पसंद खिलौने की मांग करेंगे। आज आपको अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा। आज लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। लवमेट्स के रिश्तों में चल रही अन-बन आज समाप्त होगी।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
-
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
-
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
-
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।
-
Uncategorized6 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized4 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized5 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized3 days ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized3 days ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
-
Uncategorized17 hours ago
बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान : 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी महासचिव बनाई गईं
-
Uncategorized5 days ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized2 days ago
BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’
