छत्तीसगढ़
शराब दूकान में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, चिल्हर रुपयों के कारण हुआ था वाद-विवाद
नाम आरोपी
(1) चैन सिंह ठाकुर पिता खिलावन सिंह उम्र 30वर्ष सकिन पौंसरा आवासपारा थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
(2) राधे धीवर उर्फ छोटू उर्फ हरि पिता दशरथ राम धीवर उम्र 20 वर्ष सकिन पौंसरा,बाजारपारा थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(3) आल्हा केंवट पिता राजकुमार केंवट उम्र 20 वर्ष ग्राम पौसरा आवासपारा थाना कोनी जिला बिलासपुर
(4) मुरित राम कश्यप पिता भागवत प्रसाद कश्यप उम्र 24 वर्ष ग्राम सेलर बरभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर(छ.ग.)
(5) जनक सिह उर्फ सुजीत सिह ठाकुर पिता खिलावन सिह उम्र 28 वर्ष सकिन पौंसरा थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दुर्गा प्रसाद केंवट, निवासी-लखराम, थाना रतनपुर, पौंसरा स्थित शराब भट्ठी में सेल्समेन के पद पर पदस्थ है, दिनांक घटना 24/07/2022 को यह शराब भट्ठी में शराब बिक्री कर रहा था कि आरोपीगण भी शराब लेने के लिए भट्ठी आये हुए थे, जो शराब खरीदने के बाद प्रार्थी से चिल्हर रुपये के नाम से वाद-विवाद और गाली गलौच करने लगे, प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपीगण एक राय होकर लाठी डण्डा लेकर शराब भट्ठी अंदर घुस गये और प्रार्थी को मारपीट करने लगे, बीच-बचाव करने स्टाफ आये तो उन्हें भी मारपीट कर चोट कारित किये है, की रिपोर्ट पर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध धारा 452, 147, 148, 294, 323, 506 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर प्रकरण के हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उ.म.नि. एवं व.पु.अ. पारुल माथुर द्वारा प्रकरण के आरोपीगणों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित करने पर अ. पु.अ. शहर, राजेन्द्र जायसवाल एवं न.पु.अ. सरकण्डा, स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के कुशल नेतृत्व पर प्रकरण के आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जो दिनांक-26/07/2022 को प्रकरण के आरोपी जनक सिंह उर्फ सुजीत को पकड़कर गवाहों के समक्ष पूछताछ किया गया, जो अपने साथी चैन सिंह ठाकुर, राधे धीवर उर्फ छोटू उर्फ हरि, आल्हा केंवट, मुरित राम कश्यप के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। प्रकरण के अन्य आरोपीगण चैन सिंह ठाकुर, राधे धीवर उर्फ छोटू उर्फ हरि, आल्हा केंवट, मुरित राम कश्यप की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जो पुलिस को देख कर लुकछिप रहे थे, जिन्हें मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर पकड़ा गया तथा घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा जप्त कर आरोपीगणों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
विशेष योगदान :–
निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सउनि गुलाब पटेल, प्र. आर. शोमनाथ यादव, राजेन्द्र चन्द्रा, आर. राकेश कुमार साहू, शैलेन्द्र साहू, विजेन्द्र सिंह, कौशल ध्रुव, चन्द्रशेखर मरकाम।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 hour ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
