Connect with us

छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर उपचुनाव तारीखों का ऐलान, 5 को वोटिंग, 8 दिसंबर को घोषित होंगे परिणाम

Published

on

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करने के बाद मीडिया से चर्चा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा कंगाले ने चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि 5 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं वोटिंग के बाद 8 दिसंबर को परिणाम आ जाएंगे। चुनाव तारीख की घोषणा के बाद भानुप्रतापपुर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है।

बदला चुनाव परिणाम की तारीख

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा कंगाले ने प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि 8 दिसंबर को परिणामों की घोषणा हो जाएगी। वहीं 10 से 17 नवंबर तक नामांकन होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन जमा कर सकता हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में 256 मतदान केंद्र है। वहीं विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। वहीं कोरोना मरीज वोटिंग के अंतिम घंटे तक मतदान कर सकेंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद जिले में मतदाताओं की जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

ऐसा रहेगा चुनाव का पूरा शेड्यूल

1.नामांकन-10 नवम्बर से 17 नवम्बर

2.नामांकन की जांच -18 नवम्बर

3.नाम वापसी का मौका -21 नवम्बर तक

4.मतदान-5 दिसम्बर

5.मतगणना- 8 दिसम्बर

6.चुनाव खत्म-10 दिसम्बर

मनोज मंडावी के निधन के बाद खाली हुई है सीट

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। उनके निधन के बाद से भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट खाली है। वहीं अब निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की हैं। चुनाव आयोग ने आज प्रेस रिलीज जारी कर तारीखों की घोषणा की। वहीं चुनाव को निर्वाचन आयोग दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: प्रशासनिक अफसरों के तबादले, IPS विवेकानंद बनाए गए दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CPCBL कंपंनी से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर डीजल जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शख्स ने पत्नी को नशीला पदार्थ देकर 83 लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, पढ़िए हैरान कर देने वाला मामला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending