Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : यूपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा 10 अक्टूबर को, बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र

Published

on

बिलासपुर| संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को दो सत्रों में पूर्वान्ह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और अपरान्ह 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए बिलासपुर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जहां 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी इस प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा परीक्षा पूर्व व्यवस्थाओं एवं परीक्षा के निष्पक्ष, सुचारू, निर्विघ्न संचालन के लिए स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र हेतु अंशिका पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर को स्थानीय निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।  इसी तरह शासकीय ई. राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र हेतु संयुक्त कलेक्टर मोनिका वर्मा, शासकीय जे.पी.वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र हेतु संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी पंकज डाहिरे, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर अमित कुंमार गुप्ता, सी.एम.डी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर मनोज केसरिया, कौशलेन्द्र राव विधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र हेतु हरिओम द्विवेदी डिप्टी कलेक्टर, डी.पी.विप्र विधि महाविद्यालय, अशोक नगर हेतु डिप्टी कलेक्टर अजीत पुजारी और डी.एल.एस.स्नातकोत्तर महाविद्यालय अशोक नगर हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी तुलाराम भारद्वाज को स्थानीय निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   4 दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

डी.पी.विप्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुराना हाई कोर्ट के पास परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेकटर ललीता भगत, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर कु. स्मृति तिवारी, देवकीनंदन कन्या उ.मा.शाला परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी आनंद तिवारी, लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक शाला परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर व्ही.सी. चंद्रवंशी, सेंट विसंेट पॉलेटी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा, कृष्णा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर ओम विकास टंडन, सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु तहसीलदार मस्तूरी मनोज खाण्डेय, शा.माता सबुरी नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र हेतु तहसीलदार बिलासपुर रमेश कुमार मोर, शा.बालक उ.मा. शाला सरकण्डा परीक्षा केंद्र हेतु प्रभारी उप संचालक पंचायत जे.जे. शुक्ला, शा. कन्या हा.से. स्कूल सरकण्डा हेतु तहसीलदार बिलासपुर रिचा सिंह, मिशन हा.से.स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु परियोजना अधिकारी जिला पंचायत रिमन सिंह ठाकुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु सहायक संचालक पंचायत शिवानी ठाकुर, महर्षि विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर हिमांशु गुप्ता, ब्रिलियन्ट पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी कुमार सिंह लहरे, सेंट जेवियर उ.मा. विद्यालय परीक्षा केंद्र हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा बी.आर.वर्मा और शास.बहु.उच्च.माध्य.शाला मे बनाये गये है। परीक्षा केंद्र हेतु अधीक्षक भू अभिलेख दुश्यंत कुमार कौशले को स्थानीय निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   4 दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: 10 SI पदोन्नत कर बनाये गए इंस्पेक्टर, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Job: एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों सहित कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending