छत्तीसगढ़
बिलासपुर : 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने
बिलासपुर| बिलासपुर में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं वाणिज्य कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा किया गया। आगामी 6 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में राज्य के पांच संभागों के 1 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर में आयोजित खेल के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह न्यायधानी के लिए गौरव का क्षण है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त कि बिलासपुर के निवासियों को उत्कृष्ट खेल देखने का अवसर मिलेगा।
अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। विगत दिनों बिलासपुर में 42 करोड़ के खेल सुविधाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर मंें चार खेल एकेडमी की सौगात दी है। जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे देश विदेश में नाम रौशन कर प्रदेश का मान बढाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिलासपुर के विधायक श्री शैलेष पाण्डेय ने कहा कि खेल ऐसा कार्य है जो मेहनत, लगन, परिश्रम व बुद्धिमानी के साथ मैदान में उपस्थित रहकर करना पड़ता है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के बच्चें खेल में भाग ले रहे है। यह मंच जो उन्हें मिला है, उसका पूरा लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें। विशिष्ट अतिथि महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों को बाहर जाकर खेलने का अवसर नहीं मिला था। अब यह अवसर उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान और खेल के साथ साथ खिलाड़ियों के भरण-पोषण पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए जिससे खिलाड़ी अपने देश-प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी एस के प्रसाद ने दिया। उन्होंने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि राज्य के 547 बालक और 466 बालिकाएं बेसबाल, कबड्डी, कराटे, क्रिकेट और हाॅकी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए बेसबाल, 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग के लिए कबड्डी, 14,17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिका वर्ग के लिए कराटे, 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों के लिए किक्रेट और 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए हाॅकी प्रतियोगिताएं होंगी।
देवकीनदंन कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय बिलासपुर, पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर ,रघुराज स्टेडियम बिलासपुर, छत्तीसगढ़ उच्च. माध्य. विद्यालय बिलासपुर और सीपत रोड स्थित खेल परिसर के मैदान में प्रतियोगिताएं होंगी।
कार्यक्रम में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने उनकी सलामी स्वीकार की। मुख्य अतिथि ने 21वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का ध्वज फहराया और खेल के उद्घाटन की विधिवत् घोषणा की। आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई।अंत में आभार प्रदर्शन सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री संदीप चोपड़े ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष, कलेक्टर डाॅ सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन, अन्य पार्षद सहित गणमान्य नागरिक वाणी राव, विजय पाण्डेय, फिरोज कुरैशी सहित विभिन्न खेल संघों के खेल पदाधिकारी, कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized18 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
