छत्तीसगढ़
रायपुर समेत सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
रायपुर| छत्तीसगढ़ में आज से मानसूनी एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर समेत उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों मे बारिश हो सकती है। प्रदेश में इन दिनों मानसून की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को रामानुजगंज में भारी बारिश हुई है। जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया, सुरजपुर, पेण्ड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले में आज भी बारिश के आसार हैं। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में कहां हुई बारिश
रामानुजगंज – 7 सेंटीमीटर, कुसमी -6 सेंटीमीटर, ओडगी, महासमुंद -3 सेंटीमीटर, अंबिकापुर, राजपुर, दरभा प्रतापपुर -2 सेंटीमीटर, तिल्दा, जगदलपुर, लाभांडी, बलौदा बाजार, लोरमी, कुआर्कोडा -1 सेंटीमीटर और कुछ जगहों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई है।
इन जिलों में कैसा रहेगा,मौसम का मिजाज
रायपुर – मंगलवार को रायपुर में गर्मी और उमस का माहौल रहा लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज जहां बादल छाए रहेंगे और शाम या रता में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
कोरबा- कोरबा जिले और यहां के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – बारिश की गतिविधियां कम होने की वजह से उमस का माहौल रहा लेकिन आज यहां भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जशपुर- जशपुर जिले में मंगलवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी, आज ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कांकेर- कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
गरियाबंद- मंगलवार को यहां का मौसम साफ रहा है। आज और कल बारिश के आसार है।
बलौदाबाजार- जिले में हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन आने वाले दिनों में यहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
रायगढ़- जिले में हल्की बारिश हुई है। अभी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दंतेवाड़ा – यहां मौसम में बदलाव के आसार हैं, कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
सुकमा – जिले में ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी, हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं, कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
कैसा है मानसून का हाल
मानसूनी द्रोणिका इस समय माध्य समुद्र तल पर हिमालय के तराई वाले इलाकों में फैली हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके असर से आज प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं एक दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized3 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized6 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized2 days agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
-
Uncategorized8 hours agoAsian Champions Trophy 2026: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-1 से रौंदा, छठी बार जीता खिताब
