छत्तीसगढ़
बलरामपुर जिले ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ नाम..
बलरामपुर: जिले में आज पुलिस की पहल से जिले भर में 325 गाँव मे 650 टीमों द्वारा बॉलीवाल का मैच खेला गया जिसके लिए पुलिस ने सभी टीमो को खेल किट का भी वितरण किया था। (Balrampur District Name on Golden Book Of World Record) इस दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी जिले में मौजूद थी ,जिनके द्वारा पुलिस के इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज करते हुए जिले के एसपी को बधाई दी गई है, इस दौरान जिले के कलेक्टर और जिला पंचायत की सीईओ भी मौजूद रही।
बता दे कि बलरामपुर जिले के एसपी ने खेल के साथ साथ सामुदायिक पुलिस को बढ़ावा देने के लिए अच्छी पहल की है। जिसके तहत जिले में 325 ग्राम पंचायतों में ग्राम खेल समिति का गठन कर बॉलीबाल मैच का आयोजन करवाया गया जिसमें 650 टीमो ने भाग लिया। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुँच बेहतर हो सके और पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत हो सके, साथ ही ग्रामीण अपनी बातों को प्रशासन तक आसानी से पहुचा सके ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण भी हो सके।
वृंदावन में पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, 4 लोगों की हुई की मौत
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभा इस आयोजन से बाहर आ सके ,जिसके बाद अच्छे खिलाड़ियो को राष्ट्रीय स्तर तक खेलने का मौका भी पुलिस प्रशासन उपलब्ध कराएगा। (Balrampur District Name on Golden Book Of World Record) वही जिले में पुलिस द्वारा बालीवाल के इस बृहद आयोजन का आंकलन करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी आई हुई थी। जिसकी ने बताया है की ये अपने आप मे एक अनोखा आयोजन था जिसका आंकलन हमारी टीम द्वारा की गई है और जिसके बाद जिले में एक साथ 325 गाँव में 650 टीमो के द्वारा बालीवाल मैच का आयोजन एक ही दिन में सम्पन्न कराया गया है,जिसके बाद पुलिस के इस आयोजन को आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है जिसके तहत जिले के एसपी को उसका प्रमाणपत्र भी दे दिए गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
