Connect with us

छत्तीसगढ़

विहिप बजरंग दल ने शहरी प्रखंड समिति बना के जोड़े सैकड़ो युवा

Published

on

विहिप बजरंग दल बिलासपुर जिला समिति के द्वारा दाहिर प्रखंड के साथ तखतपुर प्रखंड को किया मनोनीत आज उसलापुर महामाया मंदिर परिसर में दाहिर प्रखंड की बैठक आहूत की थी। जिसमें नेहरू नगर मंगला शातिं नगर उसलापुर के हिन्दू युवाओं को आह्वाहन किया गया था इस आहवाहन पर हिन्दू समाज के सैकड़ों युवा बैठक में अपनी गौरवमयी उपस्थिति दिये।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला समिति से जितेंद्र चौबे,दीपक सोनी,राजीव अग्रवाल के साथ बजरंग दल के जिला सयोंजक दीपक सिंह व् जिला सह सयोजक रौनक केसरी की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही आज के बैठक में दाहिर प्रखंड से अध्यक्ष – पी एल प्रधान मंत्री – रामा पटेल सयोंजक – सुनील सिंह सत्संग प्रमुख – फोनु यादव जी सेवा प्रमुख – प्रकाश सिंह गौ सेवा प्रमुख – देवेंद्र यादव बजरंग दल के लिए सुरक्षा प्रमुख – वासु यादव अखाड़ा प्रमुख – सूरज सिंह गौ रक्षक – अमन भाई जी साप्ताहिक मिलन – कमलेश्वर सिंह , तखतपुर प्रखंड के सदस्यो को भी मनोनीत की गई हैं।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने एक साल पूर्ण होने पर बिलासपुर को दी 452 करोड़ की सौगात

लखन लाल यादव – सह मंत्री सहदेव कौशिक – सहसयोजक मोती लाल – सत्संग प्रमुख देवेंद्र कौशिक – सुरक्षा प्रमुख तखतपुर प्रखंड के विशेष संपर्क प्रभारी आदरणीय रौनक केसरी जी के आग्रह पर जिला सह मंत्री दीपक सोनी जी के द्वारा मनोनीत की गई हैं
उपस्थिति जिला सयोंजक ने सभी नव मनोनीत युवाओं से आग्रह किया कि समाज की कमियों को दूर करके हमे समाज को समृद्धि,सशक्त बनाना है आने वाली हमारी नई पीढ़ी को संस्कारी बनानी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : पंडवानी गायिका तीजनबाई काँग्रेस में शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1022.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शराब के नशे में घर वालों से मारपीट करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, धारदार लोहे का तलवार जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending