Connect with us

छत्तीसगढ़

फिल्मकारों को लुभा रहा है छत्तीसगढ़

Published

on

chhattisgarh_rain

रायपुरः  प्रदेश की नई फिल्म नीति मुम्बई के ख्यातिनाम फिल्मकारों को छत्तीसगढ़ में अपनी फिल्मों और वेब-सीरिज की शूटिंग के लिए आकर्षित कर रही है। हाल ही में  तिग्मांशु धुलिया निर्देशित व आशुतोष राणा अभिनीत वेब-सीरिज ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ की शूटिंग के बाद अब देश के नामचीन फिल्मकार सुधीर मिश्रा ‘सोनी लिव’ तथा ‘स्टूडियो नेक्स्ट’ पर प्रसारित होने वाली अपनी वेब-सीरिज ‘जहांनाबाद’ की शूटिंग के लिए यहां आ रहे है। आगामी नवम्बर माह से करीब दो महीनों तक कांकेर, कवर्धा, राजनांदगांव और रायपुर के विभिन्न लोकेशन्स पर इसका फिल्मांकन होगा। स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी इसमें काम करने का मौका मिलेगा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 8 सितम्बर को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य की नई फिल्म नीति को मंजूरी दी गई है। नई नीति के तहत यहां फिल्मों के निर्माण के लिए स्थानीय फिल्मकारों की सहायता के साथ ही पर्यटन और अधोसंरचना की मजबूती के लिए बॉलीवुड के फिल्मकारों को भी आकर्षित किया जाएगा। नई फिल्म नीति के अनुसार छत्तीसगढ़ को फिल्म अनुकूल राज्य बनाने, फिल्मों की शूटिंग के लिए सेंट्रल हब के रूप में विकसित करने, स्थानीय प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसरों के विकास और फिल्म निर्माण के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करने के साथ ही यहां के प्राकृतिक व सांस्कृतिक स्थलों को फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा ली गई बिलासपुर पुलिस अधिकारियों की बैठक

मशहूर फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने प्रदेश की नई फिल्म नीति का स्वागत करते हुए कहा कि इसकी बहुत जरूरत थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस पहल से इस खूबसूरत राज्य के विभिन्न लोकेशन्स में शूटिंग के लिए फिल्मकारों को मदद और सुविधाएं मिलेंगी। यहां हर तरह के लोकेशन्स हैं। घने जंगल, आदिवासी इलाके, भिलाई इस्पात संयंत्र, प्राचीन शहरों और मंदिरों के साथ रायपुर और बिलासपुर के मनमोहक नजारे भी हैं।  मिश्रा ने बताया कि हम लोगों ने ‘सोनी लिव’ और ‘स्टूडियो नेक्स्ट’ पर प्रसारित होने वाली अपनी वेब-सीरिज ‘जहांनाबाद’ की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ को चुना है। यह राजीव बरनवाल द्वारा लिखित तथा उनके व सत्यांशु सिंह द्वारा निर्देशित अद्भूत शो है। पाराम्ब्रता चट्टोपाध्याय, रजत कपूर, साब्यसाची चक्रबर्ती और इश्वाक सिंह जैसे बड़े और उभरते कलाकार इसमें अभिनय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   कोरोना काल में भी खूब काम आई मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिटें, अब तक 10 हजार शिविरों का हुआ आयोजन

राज्य योजना आयोग के सलाहकार एवं प्रदेश की नई फिल्म नीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गौरव द्विवेदी ने बताया कि बॉलीवुड के फिल्मकार हाल ही में घोषित प्रदेश की नई फिल्म नीति में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं और वे शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान ‘गढ़वो नवा छत्तीसगढ़’ के मुताबिक नई फिल्म नीति की घोषणा के कुछ दिनों के भीतर ‘जहांनाबाद’ दूसरी वेब-सीरिज होगी जिसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। उन्होंने बताया कि निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा, श्री अनुराग कश्यप, निखिल द्विवेदी, अजय राय और मधु भोजवानी भी अपनी आगामी फिल्मों एवं वेब-सीरिज के फिल्मांकन के लिए छत्तीसगढ़ में संभावनाएं तलाश रहे हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   तोरवा पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्यवाही, आरोपी के पास से एक लोहे का तलवार जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अमिताभ बच्चन बने सनी लियोनी के पड़ोसी, बिग 'बी' ने लिया 31 करोड़ का नया घर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending