Connect with us

छत्तीसगढ़

विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रदेश सरकार पर लगाए ये आरोप

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी भाजपा लगातार सरकार पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर हमलावर है।इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर चावल घोटाले का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने 5 लाख मीट्रिक टन चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी ने प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल देने की घोषणा की थी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिवाली तक के लिए घोषणा की थी। प्रदेश में 385 टन अतिरिक्त चावल आया है, लेकिन यहां की सरकार उपभोक्ताओं को ये चांवल नहीं दे रही है। BJP के कार्यकर्ता 7 और 8 अक्टूबर को राशन दुकानों में प्रदर्शन करेंगे। 11 और 12 को अक्टूबर को SDM कार्यालय का घेराव करेंगे

यह भी पढ़ें   Bilaspur: एयरपोर्ट पर कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में एरोड्रम और पर्यावरण समिति की सफल बैठक"

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री @vishnudsai जी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @dharam_kaushik जी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। pic.twitter.com/9UlXoPr7QT

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 4, 2021

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जनमन शिविर से लाभान्वित हो रहे पीव्हीटीजी आज कुरदर में लगेगा शिविर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी विभिन्न स्थानों में बारिश की संभावना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भिलाई में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, BJP कार्यकर्ता संतोष मौर्या ने की मूलभूत सुविधाओं की मांग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending